• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Depressed At Night: रात में डिप्रेशन बढ़ने से हैं परेशान, पढ़ें कारण, लक्षण व इसके उपाय

डिप्रेशन एक मानसिक स्थिति है, जो सामान्य जीवन को प्रभावित करता है। कुछ लोगों को शाम होते ही अधिक डिप्रेशन महसूस होता है, जिसे इवनिंग ब्ल्यूज कहा जाता ...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 16 Dec 2024 04:56:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Dec 2024 12:38:05 AM (IST)
Depressed At Night: रात में डिप्रेशन बढ़ने से हैं परेशान, पढ़ें कारण, लक्षण व इसके उपाय
रात में क्यों बढ़ जाता है डिप्रेशन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डिप्रेशन जीवन को अस्त व्यस्त करता है।
  2. एंजाइटी व पैनिक अटैक महसूस होता है।
  3. कुछ को शाम को अधिक डिप्रेशन होता है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। डिप्रेशन एक ऐसी मानसिक स्थिति है, जिससे सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। डिप्रेशन से जूझने वाले लोगों को दिन हो या रात हर समय एक एंजाइटी और पैनिक अटैक जैसा महसूस होता रहता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें शाम होते ही अधिक डिप्रेशन महसूस होना शुरू हो जाता है। इसे इवनिंग ब्ल्यूज भी कहते हैं। ये किसी भी उम्र के लोगों में हो सकता है।

नाइट टाइम डिप्रेशन के लक्षण कुछ इस प्रकार हैं

  • अकेलापन और खालीपन
  • नकारात्मक विचार
  • भूख कम लगना
  • नींद न आना
  • लो एनर्जी/थकान
  • निर्णय लेने में दिक्कत
  • फोकस करने में समस्या
  • जिन चीजों में दिलचस्पी थी उन्हें एंजॉय न करना

नाइट टाइम डिप्रेशन के कारण

  • रात में अधिक लाइट में रहने से शरीर को सोने के सिग्नल नहीं मिलते हैं, मेलाटोनिन हार्मोन की सही मात्रा का निर्माण नहीं हो पाता है। इससे शरीर की स्लीप वेक साइकिल डिस्टर्ब होती है, जिससे नींद पूरी नहीं होती है और डिप्रेशन के लक्षण बढ़ जाते हैं।

  • किसी भी कारण से सोशल आइसोलेशन होने पर रात में डिप्रेशन के लक्षण बढ़ जाते हैं।
  • हर समय नकारात्मक विचार रखने पर भी रात में डिप्रेशन बढ़ सकता है।
  • नाइट टाइम डिप्रेशन से निपटने के लिए अपनाएं ये उपाय

    • जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव लाएं। दिनभर में की जाने वाली गतिविधियों पर गौर करें। इसमें ऐसी शारीरिक गतिविधियां शामिल करें, जो कि शरीर को मूव करें, स्ट्रेच करें और आपको खुशी देने के साथ थकान भी महसूस कराएं जैसे स्विमिंग, रनिंग, जॉगिंग, डांसिंग आदि।
    • सेल्फ केयर पर ध्यान दें और शाम के समय हल्का मसाज लें या पैरों को नमक पानी में डुबो कर रिलैक्स करें। इससे स्वस्थ रहने की भावना दिल और दिमाग पर हावी रहती है और शरीर सोने के लिए तैयार होती है।

  • अगर नाइट टाइम डिप्रेशन के लक्षण बढ़ते जाएं और किसी भी प्रकार से आराम न मिले तो प्रोफेशनल की मदद लें।