Health Tips: हाथों में होने वाले दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत
Health Tips for Hand Bone Pain: हाथों की हड्डियों में होने वाले दर्द की वजह आर्थराइटिस भी हो सकती है।
By Ashish Kumar Gupta
Edited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 11:11:59 AM (IST)
Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 11:11:58 AM (IST)

Health Tips for Hand Bone Pain: शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हाथ होता है। यदि यह सही से काम न करे तो लोग असहाय हो जाते हैं, क्योंकि खाने, पीने, सामान उठाने का काम हाथों से ही किया जाता है। यदि हाथों में दर्द हो तो सारे काम बुरी तरह से प्रभावित हो जाते हैं। हाथों में दर्द मांसपेशियों या हड्डियों की वजह से हो सकता है। हाथों की हड्डियों में दर्द की अनदेखी खतरनाक हो सकती है।
हाथाें में दर्द हो सकती है आर्थराइटिस
आंबेडकर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ जिंदल का कहना है कि हाथों में ढ़ेर सारी मांसपेशियां, लिगामेंट्स और हड्डियां रहती हैं। जब इनमें कोई दिक्कत होती है तो हाथों में दर्द होने लगता है। हाथों की हड्डियों में होने वाले दर्द की वजह आर्थराइटिस भी हो सकती है।
हाथाें में दर्द के कारण
यदि आर्थराइटिस हो तो हाथों के जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न होने लगती है। हाथों की हड्डियों में होने वाले दर्द की वजह से कार्पल टनल सिंड्रोम भी हो सकता है। कार्पल टनल हाथ में लिंगामेंट और हड्डियों के बीच की जगह होती है। यहां सूजन भी हो सकती है। इस बीमारी के लक्षण धीरे-धीरे शुरू होते हैं। जैसे-जैसे दर्द बढ़ता है, इसके लक्षणों में भी बढ़ोतरी होती है। ऐसे में हाथों की हड्डियों में दर्द होने लगता है।
उनका कहना है कि हाथों में सामान्य दर्द होने पर दर्द वाली जगह और आसपास की मांसपेशियों की मालिश करने से राहत मिल सकती है। कभी-कभी बाहों या कंधों की मालिश करने से हाथ के दर्द से राहत मिल सकती है। यदि दर्द ज्यादा है तो डाक्टर से तुरंत संपर्क करें।