• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lemon And Ginger Water: गर्मियों में पीएं अदरक नींबू पानी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

गर्मियों के सीजन में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, जिसमें कई तरह की डिटॉक्स ड्रिक्स मदद करती हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ठीक होती ह...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 07:23:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 07:49:41 PM (IST)
Lemon And Ginger Water: गर्मियों में पीएं अदरक नींबू पानी, मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे
अदरक नींबू पानी।

HighLights

  1. गर्मियों के सीजन में बॉडी को रखें हाइड्रेट।
  2. नीबू पानी के सेवन से बेहतर महसूस करेंगे।
  3. अदरक और नींबू में होता है विटामिन सी।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। गर्मियों के सीजन में बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, जिसमें कई तरह की डिटॉक्स ड्रिक्स मदद करती हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ठीक होती है। सुबह के समय नीबू पानी के सेवन से हमें काफी बेहतर महसूस होता है। यही अगर हम इसमें अदरक को और मिला दें, तो यह काफी लाभदायक हो जाता है। इस लेख में हम आपको अदरक नींबू पानी के कुछ फायदे बताएंगे।

इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट

हमारा इम्यून सिस्टम बीमारियों से बचाने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आप नींबू और अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं। अदरक और नींबू में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।


naidunia_image

डाइजेशन में मददगार

आपका डाइजेशन सिस्टम कमजोर है, तो आप अदरक और नीबू का पानी पी सकते हैं। अदरक में जिंजरोल और शोगोल जैसे कंपाउड मिलते हैं। यह डाइजेस्टिव जूसेस को स्टमि्यूलेट कर डाइजेशन में मदद करते हैं। ।

वेट लॉस में करे मदद

आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो अदरक और नींबू के पानी से इसे कम कर सकते हैं। अदरक की वजह से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। यह आपकी कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। नींबू के रस से भूख नियंत्रित रहती है।

बॉडी को रखे हाइड्रेटेड

बॉडी का हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। कई लोगों को पानी में स्वाद न होने की वजह से ज्यादा नहीं पी पाते हैं। ऐसे में नींबू और अदरक मिला देने से उसमें स्वाद आ जाता है, जिससे लोग ज्यादा पी लेते हैं। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।