क्या सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी, जानिए सेहत पर क्या पड़ता है असर
Drink Water Before Brushing: सुबह ब्रश किए बिना पानी पीना फायदेमंद होता है। यह मोटापा कम करने में मदद करता है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 22 May 2022 06:29:19 PM (IST)
Updated Date: Sun, 22 May 2022 06:30:27 PM (IST)

Drink Water Before Brushing: दांतों को ब्रश करना सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी स्वच्छता आदतों में से एक है। दांतों को दिन में दो बार अच्छी तरह से ब्रश करते की सिफारिश की जाती है। एक बार जागने के और एक बार रात को सोने से पहले। सुबह ब्रश करने से पहले कुछ भी खाने की सलाह नहीं दी जाती है। फिर भी बुजुर्ग अक्सर खाली पेट गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। हालांकि क्या यह एक स्वस्थ आदत है। क्या दांत साफ करने से पहले पानी पीने से फायदा होता है। आइए जानते हैं।
- सुबह खाली पेट पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदमेंद है, जिन्हें सर्दी और सामान्य फ्लू की शिकायत रहती है।
- दांतों को ब्रश किए बिना खाली पेट पानी पीने से हेल्दी और चमकती त्वचा पाने में मदद मिल सकती है।
- कब्ज, डकार और मुंह के छालों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए खाली पेट पानी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह मोटापे से लड़ने में भी मदद करता है।
- हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज को रोज बिना ब्रश किए पानी पीना फायदा पहुंचाता है।
- यह आदत मुंह में बैक्टीरिया को जमा होने से भी रोकती है। जिससे कैविटी का खतरा कम होता है।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'