Health News : किसकी कमी से हड्डियां होती हैं कमजोर, जानें क्यों जरूरी है मजबूती
Health News : जबलपुर के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाक्टर केके पांडे बोले-सोया प्रोडक्ट्स, दूध, पनीर, बादाम, सीसम के बीज आदि को अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं।
By Dheeraj kumar Bajpai
Edited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 10:18:12 AM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Mar 2024 10:18:12 AM (IST)
HighLights
- हड्डियों को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें।
- कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी घातक है।
- नई हड्डियां नहीं बनतीं और हड्डी टूटने का खतरा।
Health News : जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, घुटनों में दर्द, कमर दर्द जैसी कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है, वक्त के साथ हड्डियों का कमजोर होना। बढ़ती उम्र के साथ, हड्डियों का मांस कम होता जाता है, इस कारण से वे कमजोर होने लगती हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि हम अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें।
नई हड्डियां नहीं बनतीं और हड्डी टूटने का खतरा
उम्र के साथ हड्डियों का कमजोर होना काफी नेचुरल बात है, लेकिन कुछ तरीकों से हम इस समस्या को कम जरूर कर सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। यह हड्डियों को बनाने और मजबूती देने का काम करता है। इसकी कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसकी कमी की वजह से, नई हड्डियां भी नहीं बनती और हड्डी टूटने का खतरा भी काफी अधिक बढ़ जाता है।
मशरूम, अंडे, फैटी फिश, दूध आदि को डाइट में शामिल करें
कैल्शियम से भरपूर खाना, जैसे- सोया प्रोडक्ट्स, दूध, पनीर, बादाम, सीसम के बीज आदि को अपने खान-पान का हिस्सा बनाएं। विटामिन-डी की हमारे शरीर को कैल्शियम अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर बॉडी कैल्शियम का इस्तेमाल नहीं कर पाती और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए विटामिन-डी से भरपूर फूड आइटम्स जैसे- मशरूम, अंडे, फैटी फिश, दूध आदि को डाइट में शामिल करें।