• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fake Paneer: बाजार में सिंथेटिक पनीर की भरमार... शरीर के लिए धीमा जहर, ऐसे करें नकली-असली की पहचान

आजकल नकली पनीर की बिक्री बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। त्योहारों के दौरान इसकी डिमांड बढ़ने पर सिंथेटिक पनीर का उत्पादन बढ़ जाता है। इसे प...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 31 Dec 2024 02:50:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 31 Dec 2024 02:50:28 PM (IST)
Fake Paneer: बाजार में सिंथेटिक पनीर की भरमार... शरीर के लिए धीमा जहर, ऐसे करें नकली-असली की पहचान
नकली पनीर की पहचान करने का तरीका। (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. सिंथेटिक पनीर मिल्क पाउडर और एसिड से बनता है।
  2. पाम ऑयल और एडिटिव्स से इसे क्रीमी बनाया जाता।
  3. त्योहारों में सिंथेटिक पनीर की डिमांड भी बढ़ जाती है।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। आज के दौर में बाजार में नकली या सिंथेटिक पनीर की बिक्री बढ़ने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। यह एक धीमे जहर की तरह है, जो धीरे-धीरे कर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। भारत में त्योहार के समय पनीर का सेवन आमबात है। इस दौरान इसकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में सिंथेटिक पनीर (नकली पनीर) का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे कम पैसों में ज्यादा मुनाफा कमाया जा सके।

सिंथेटिक पनीर आमतौर पर मिल्क पाउडर में पानी डालकर और एसिडिक एसिड या लाइम जूस से कर्डल करते हैं। उसके बाद इसमें पाम ऑयल और एडिटिव्य डालकर क्रीमी और ग्लॉसी बनाते हैं। डिटर्जेंट से भी नकली पनीर बनया जाता है।


यह नकली पनीर असली पनीर की तरह दिखता है, जिससे पहचान पाने में मुश्किल होती है। इसको पहचानना बहुत ही आसान होता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप नकली और असली पनीर की पहचान कर सकेंगे।

स्वाद चेक करें

पनीर को चबाने में कठिनाई आ रही है, तो यह सिंथेटिक पनीर है। इसके स्वाद में साबुन या डिटर्जेंट जैसी महक आती है। असली पनीर में फ्रेश क्रीम और दूध का टेस्ट आता है।

स्टार्च टेस्ट करें

पनीर को पानी में डालकर उबाले के दौरान इसमें आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डाल दें। यह पानी के रंग को बदलकर नीले कर देगा। इसका सीधा अर्थ है कि इसमें स्टार्च मिला हुआ है। यह नकली पनीर है। असली पनीर में स्टार्च का कोई काम नहीं होता है।

महक से पहचानें

असली व नकली पनीर की पहचान महक से भी हो जाती है। असली पनीर में दूध की महक आती है। सिंथेटिक पनीर में केमिकल और बासी महक आती है।

पकाकर चेक करें

असली पनीर पकने पर सुनहरा या भूरे रंग का हो जाता है, जबकि सिंथेटिक पनीर पकने पर टूट सकता है या पिघल सकता है। इससे आप तुरंत पहचान सकते हैं कि पनीर असली है या नकली।