Eating Food In Silverware: चांदी के बर्तन में भोजन करने से होंगे कई फायदे, डाइटिशियन से समझें उपयोग करने का तरीका
भारत में चांदी में भोजन करना एक रॉयल फील की तरह है। भारत में राजा महाराजा चांदी के ही बर्तनों में भोजन करना पसंद करते हैं। राजघराने में यह एक परंपरा थी।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 06:57:26 PM (IST)
Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 06:57:26 PM (IST)
चांदी के बर्तन में भोजन करने से होंगे कई फायदे।हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली। भारत में चांदी में भोजन करना एक रॉयल फील की तरह है। भारत में राजा महाराजा चांदी के ही बर्तनों में भोजन करना पसंद करते हैं। राजघराने में यह एक परंपरा थी। आज भी कई लोगों के यह रिवाज है कि बच्चा जब पैदा होता है तो चांदी के चम्मच में शहद को चटाया जाता है। चांदी के बर्तनों में खाना हेल्थ में सकारात्मक असर लेकर आता है। डाइटिशियन शीनम के मल्होत्रा ने इस बारे में बताया है...
चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे
- एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी के बर्तनों में भोजन करने से आपके हेल्थ पर अच्छा असर होता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि चांदी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और डिसइनफेक्टेंट के गुण होते हैं।
- चांदी का बर्तन बैक्टीरिया को हमारे शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। इसमें भोजन बहुत सी बीमारियों से शरीर को बचाता है।
- चांदी का बर्तन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इसमें भोजन करने से आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- चांदी के बर्तनों में नों टॉक्सिक प्रॉपर्टीज मिलते हैं, जिससे आपका भोजन घंटों तक सुरक्षित रहता है।
- चांदी के बर्तनों में भोजन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है।
चांदी के सिक्के का करे उपयोग
चांदी आज के दौर में बहुत महंगी है, जिससे हर किसी के बस की बात नहीं है इसको खरीदना। अब फिर भी चाहते हैं कि आप चांदी का स्वास्थ्य स्तर पर फायदा उठा सकें तो चांदी का सिक्का भी ले सकते हैं। आप चांदी के सिक्के को दूध या पानी में उबाल लें और उसका सेवन कर लें। यह आपकी शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि करेगा। आपके अंदर थकावट और कमजोरी महसूस नहीं होगी।