
हेल्थ डेस्क, इंदौर। 30 साल के बाद शरीर पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए। महिलाओं का खासकर इस न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है, क्यों कि 30 के बाद उनका शरीर उतनी तेजी से काम नहीं कर पाता है। महिलाओं की सेहत के लिए हम उन पांच न्यूट्रिएंट्स की जानकारी देंगे, जिनको उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट नवनीत बत्रा ने इसकी जानकारी दी है।
विटामिन डी आपको दूध, मशरूम, सेलमन मछली में मिलता है। इस विटामिन की मदद से महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस बने रहते हैं। यह उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करने का भी काम करता है। यह उनको मूड को बूस्ट भी करता है।
आयरन युक्त पदार्थ को खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है, जिससे काम के दौरान आप थकान महसूस नहीं करते हैं। आप अगर वर्किंग वूमेन हैं, तो यह आपकी विशेष मदद करेगा। इसकी मदद से शरीर में खून की कमी नहीं होती है, जिससे एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारी से आप बच जाते हैं। नट्स, सीड्स, पालक ब्रोकली, अनार और चुकंदर आदि के सेवन से आप आयरन की कमी से बच सकते हैं।
आपका हार्ट और ब्रेन मजबूत रहे, इसलिए महिलाओं को ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। यह आपको चिया सीड्स, दूध व सी फूड में मिलता है। इसकी मदद से आप क्रॉनिक बीमारियों से भी बचे रहते हैं।
कैल्शियम की मदद से आपकी हड्डियां बहुत मजबूत रहती है। यह आपके शरीर की स्ट्रैंथ को बढ़ाती है, जिससे मसल्स सही तरह से काम कर पाती है। कैल्शियम की कमी को डेयरी प्रोडक्ट्स से दूर किया जा सकता है।
डिस्केलेमर
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नई दुनिया की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।