Eye Care News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। तीन दिन बारिश होने के बाद फिर थम गई और उमसभरी गर्मी फिर सताने लगी है। आंखों के बीमार होने का आंकड़ा जो कम होने लगा था वह एक बार फिर बढ़ने लगा है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आंखों की विशेष देखभाल की जाए। इस मौसम में आने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें गर्मी में आपकी आंखों को अनजाने में ही खतरे में डाल सकती हैं। जिससे आंखों में जलन, लालपन, खुजली की समस्या हो सकती है।
नेत्र विशेषज्ञ डा. संजीव गुप्ता के मुताबिक गर्मी जैसे-जैसे बढ़ेगी आंखों की देखभाल करना उतना ही जरूरी होगा, क्योंकि इसके साथ लापरवाही करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बढ़ता तापमान, धूप और धूल के कारण आंखों को अधिक संक्रमण, सूखापन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको कुछ इसी के बारे में जानकारी देते हैं, जिससे आपको बढ़ती गर्मी में अपनी आंखों की देखभाल करने में मदद मिलेगी। आंखें हमारे शरीर का एक सेंसिटिव हिस्सा होती हैं। यह गर्मी ज्यादा सहन नहीं कर पाती है। इसी कारण गर्मी के दौरान चलने वाली गर्म हवाएं आंखों को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही गर्मी के दिनों में हवाएं ड्राइ हो जाती हैं और साथ ही धूल व अन्य प्रदूषण के कण हवा में उड़ने लगते हैं, जो आंखों के संपर्क में आते हैं तो दिक्कत का कारण बन जाते हैं। गर्मी आंखों को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करती हैं, इसलिए इसके लक्षण भी कई प्रकार के होते हैं। आंखों में बार-बार पानी आना। बाहर से आने के बाद आंखें लाल होना। धूप में ठीक से देख न पाना।