
Eye Care हेल्थ डेस्क, इंदौर। आंखें हमारे शरीर का बेहद अहम हिस्सा है। इस सेंस आर्गन की मदद से ही अपने आस-पास की खूबसूरती का अनुभव कर पाते हैं। इसलिए अपनी आंखों का ख्याल रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। आंखों के देखभाल के लिए धूप में जाने से पहले आंखों पर सन ग्लासेज लगाएं। ऐसा न करने से कार्निया से जुड़ी समस्याएं या फिर मोतियाबिंद जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
दिनभर में कम से कम आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं, क्योंकि पानी की कमी की वजह से आंखों में ड्राइनेस की समस्या पैदा हो सकती है। साथ ही इस वजह से धुंधला दिखने की समस्या भी हो सकती है।
.jpg)
हमारे हाथों में धूल, गंदगी, बैक्टीरिया, वायरस और कई तरह के प्रदूषण भी हो सकते हैं। ऐसे में अपने हाथों से आंखों को छूने या मलने से बचें, क्योंकि हाथों में लगी गंदगी आपकी आंखों को संक्रमित कर सकती हैं। हाथों को बार-बार धोने की आदत डालें। ऐसा करने से आपके हाथ साफ रहेंगे और आंखों में इन्फेक्शन का खतरा कम होगा।
काम के बीच में आंखों को डिजिटल स्क्रीन से कुछ समय का ब्रेक जरूर दें। हर एक घंटे बाद कंप्यूटर से अपनी निगाहें हटाएं और आंखें बंद करके खोलें और कंप्यूटर से जितनी अधिक दूर देख सकते हैं। कंप्यूटर से अलग होकर कुछ मिनट आंखों की एक्सरसाइज करें। हरी घास या हरे भरे पेड़ पर ध्यान से देखने से हमारे शरीर का आंखों को सुकून मिलता है।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।