यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Eyes Problem In Summer: गर्मियों में हो रही हैं आंखें लाल, तो इन उपायों से करें बचाव
धूप और हीटवेव के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे व आंखों में परेशानी होती है। तेज धूप की वजह से आंखों में जलन, खुजली व रेड...और पढ़ें
By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 14 Apr 2024 08:43:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Apr 2024 08:46:40 PM (IST)
आंखों का लाल होना।हेल्थ डेस्क, इंदौर। धूप और हीटवेव के कारण स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसकी वजह से चेहरे व आंखों में परेशानी होती है। तेज धूप की वजह से आंखों में जलन, खुजली व रेडनेस की समस्या हो जाती है। आप भी अगर आंखों के लाल होने की वजह से परेशान हैं, तो आप कुछ उपाय का इस्तेमाल कर राहत पा सकते हैं। सर गंगाराम हॉस्पिटल के आई डिपार्टमेंट के डॉ.एके ग्रोवर से इस आर्टिकल में विस्तार से इन उपायों के बारे में जानते हैं।
आंखों की रेडनेस को कैसे करें दूर
- गर्मियों में आपकी आंखें अगर लाल हो जाएं, तो घबराएं नहीं। आप आइस का इस्तेमाल कर इसको ठीक कर सकते हैं। आप आइस पैक या फि आइस के क्यूब को कॉटन के रूमाल में बांध लें। उसके बाद हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक आंखों पर प्रेस करें। यह आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाएगी और जलन को भी दूर करेगी।
आपकी अगर आंखें लाल हो गईं हैं, तो आप खीरे के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इनको अपनी आंखों पर रख लें। इस प्रक्रिया को दिन भर में 2 बार आधे-आधे घंटे के लिए करें। इसकी मदद से ब्लड वेसल्स में आई सूजन ठीक होगी, क्यों कि खीरे में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती है। ![naidunia_image]()
- लाल आंखों के लिए टी बैग्स का उपयोग कर सकते हैं। आपको टी बैग्स को पानी में डुबोना है। उसके बाद उसे 2 घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा होने दे। आपको फिर इसे अपनी आंखों में लगाएं।
- आंखें अगर थकान और जलन महसूस कर रही हैं, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी आंखों को क्लीन कर देंगे।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।