Fat Loss Formula। यदि आप भी अपने बढ़े वजन के कारण परेशान हैं और कड़ी मेहनत करने के बाद भी अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं तो 70 साल की एक महिला आपके लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती है। इस महिला ने जिस 80/20 फार्मूले का इस्तेमाल किया है, उसमें आप अपनी मनपसंद चीजों का भी सेवन कर सकते हैं। इस 80/20 फॉर्मूले के तहत आपके किसी जुनूनी की तरह ना तो एक्सरसाइज करना है और न ही डाइटिंग करना है।
डेबी रॉस ने अपना वजन कम करने के लिए सभी तरीके आजमाए, लेकिन उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। दूसरी बार गर्भवती होने के बाद उनका वजन लगातार बढ़ता गया और अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने काफी एक्सरसाइज के साथ डायटिंग भी की लेकिन फायदा नहीं हुआ। अब 70 साल की हो चुकी डेबी रॉस ने फिर 80/20 फॉर्मूले को आजमाकर अपना 50 किलो वजन कम करके सभी को चौंका दिया है।
जानें क्या है 80/20 फॉर्मूला
डेबी ने बताया कि साल 2001 में उनका वजन 157 किलोग्राम हो चुका था। सभी प्रयास करने के बाद उन्होंने 80/20 फॉर्मूले पर काम करना शुरू किया था। इस रूल के तहत 80 फीसदी हेल्दी फूड खाना था, जिसमें फाइबर व प्रोटीन डाइट शामिल थी, वहीं अन्य 20 फीसदी डाइट में अपने मनपसंद की चीजें खाना था, जिसमें भारी फैट भी शामिल था। 80/20 डाइट के तहत व्यक्ति के अपनी प्लेट में फल, सब्जियां और अन्य साबुत अनाज की मात्रा 80 फीसदी करना होती है, वहीं डेयरी प्रोडक्ट, चीज, चीनी, तेल आदि की मात्रा घटाकर 20 फीसदी करना होती है।
80/20 फॉर्मूले के तहत इन चीजों का करें सेवन
- साबुत अनाज से कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, खनिज और प्रोटीन मिलता हैं। साबुत अनाज में ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड और पास्ता, ओट्स, क्विनोआ आदि शामिल है।
- फल और सब्जियां महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हैं और कम कैलोरी के साथ फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत हैं। पत्तेदार साग और मौसमी सब्जियां जैसे गाजर, मटर, मशरूम, ब्रोकली जरूर खाएं। सेब, आड़ू, और जामुन को प्राथमिकता से अपनी डाइट में शामिल करें।
- अपनी प्रोटीन डाइट को बढ़ाने के लिए चिकन, मछली, कम वसा वाले डेयरी, फलियां और दाल और सोया जैसे लीन मीट शामिल करें।
- शरीर के लिए फैट भी जरूरी होता है। संतृप्त वसा के जरिए 20 प्रतिशत कैलोरी की पूर्ति के लिए आप कभी कभी पास्ता और सफेद ब्रेड का आनंद ले सकते हैं। लेकिन इसका सेवन सिर्फ सप्ताह के अंत में बहुत कम मात्रा में करना चाहिए।