• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच सब्जी-फल फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं नुकसान, डॉक्टर्स भी देते हैं कम खाने की सलाह

खानपान में विविधता रखना जरूरी है, लेकिन कुछ फल और सब्जियों का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। विशेषज्ञ सीमित मात्रा में इनका सेवन करन...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 12:50:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Dec 2024 12:47:47 AM (IST)
पांच सब्जी-फल फायदे की जगह पहुंचा सकते हैं नुकसान, डॉक्टर्स भी देते हैं कम खाने की सलाह
इन सब्जियों या फलों से बनानी चाहिए दूरी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऑर्गेनिक होने के बाद भी कुछ फल नुकसान कर सकते हैं।
  2. मार्केट में मिलने वाली चीजों की पोषक जानकारी जरूरी है।
  3. डायटिशियन इन चीजों के संतुलित खानपान की सलाह देते हैं।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। स्वस्थ रहने के लिए खानपान में विविधता जरूरी है। हेल्थ के नाम पर मार्केट में तरह तरह की सब्जियां और फल उपलब्ध हैं, जिनके पोषक तत्वों की सही जानकारी सभी को नहीं होती है।

आजकल वैसे भी पूरी तरह नेचुरल और ऑर्गेनिक फल और सब्जियां नसीब होना मुश्किल है, लेकिन पूरी तरह ऑर्गेनिक होने के बावजूद कुछ फल और सब्जियों की न्यूट्रिएंट प्रोफाइल ऐसी होती है कि इनका अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सभी डायटिशियन फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इन हेल्दी चीजों के सेवन की भी एक सीमित मात्रा वे निर्देशित करते हैं।

आइए जानते हैं ऐसे ही 5 फल और सब्जियों के बारे में जो हेल्दी से अधिक हैं अनहेल्दी....

तरबूज

naidunia_image

पानी से भरे तरबूज़ में फाइबर की मात्रा कम होती है और शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसमें कोई विशेष विटामिन और मिनरल मुख्य रूप से नहीं पाए जाते हैं। इसलिए अधिक मात्रा में तरबूज़ खाना एक हेल्दी विकल्प नहीं है।


पढ़ें ये खबर- हार्मोन्स बैलेंस में न रहे तो होती हैं कई समस्याएं, इन आदतों से मिलेगा फायदा

अंगूर

naidunia_image

अंगूर को एक हेल्दी सिट्रस फ्रूट माना जाता है, लेकिन ये जानना जरूरी है कि अधिक अंगूर खाने से GERD के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसमें सबसे अधिक पेस्टीसाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण ये हानिकारक भी हो जाता है।

आम

naidunia_image

आम फलों का राजा कहलाता है और ये टेस्टी भी बहुत होता है लेकिन अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और डायरिया की समस्या पैदा हो सकती है। इसमें अधिक कैलोरी पाई जाती है जिससे इसे खाने से वज़न भी बढ़ता है।

पढ़ें ये खबर- 30 की उम्र के शुरू होते ही कैल्शियम की हो सकती है कमी, दिखने लगते हैं ऐसे लक्षण

बैंगन

naidunia_image

इससे ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या उत्पन्न होती है, यही कारण है कि बैंगन की सब्जी में हींग जरूर डाला जाता है। इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

आलू

naidunia_image

आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है और साथ ही इसमें कार्ब्स और कैलोरी की भी अधिक मात्रा होती है जिससे ये तेज़ी से वज़न बढ़ाता है।