• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दांतों में जमा पीली गंदगी निकालने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

पीले दांतों से परेशान लोग रोजाना ब्रश करने के बावजूद राहत महसूस नहीं करते। दांतों में जमी गंदगी और प्लाक से आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। इस आर्टिकल मे...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 05:12:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Feb 2025 12:53:46 AM (IST)
दांतों में जमा पीली गंदगी निकालने के लिए अपनाएं ये नुस्खे
दांतों की देखभाल जरूरी। (फोटो- एआई जनरटेड)

HighLights

  1. पीले दांतों से आत्मविश्वास पर असर।
  2. रोजाना ब्रश करने से भी राहत नहीं।
  3. दांतों में जमी गंदगी व प्लाक समस्या।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। खूबसूरत मुस्कान किसी का भी दिल जीत लेती है। हालांकि, अगर मुस्कराते समय पीले दांत चमक जाएं, तो यह शर्मिंदगी महसूस होती है। इस समस्या से परेशान कई लोग रोज सुबह-शाम ब्रेश करते हैं, जिससे पीले दांतों से छुटकारा मिल सके। उसके बावजूद भी कोई राहत नहीं मिल पाती है।

दांतों में जमे इस जिद्दी प्लाक की वजह से लोगों में आत्मविश्वास तक कमी आ जाती है, क्योंकि वह खुलकर मुस्करा तक नहीं पाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे दांतों में जमी पीली गंदगी से आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।


क्या है प्लाक?

प्लाक एक बैक्टीरिया होता है, जो दांतों और मसूड़ों के ऊपर पीले कलर की चिपचिपी परत बना देता है। इससे पीड़ित व्यक्ति दांतों के पीलेपन, सड़न और बदबू तक की समस्या से परेशान रहता है। ।

बेकिंग सोडा रहेगा असरदार

आप दांतों से पीलापन हटाना चाहते हैं, तो सोडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनसीबीआई की एक स्टडी के मुताबिक बेकिंग सोडा को लगाने से दांतों में जमा प्लाक हट जाता है।

नारियल का तेल से मिलेगा छुटकारा

नारियल तेज दांतों में जमे पीलापन को हटाने में काफी मदद करता है। दरअसल, इसमें लॉरिक एसिड होता है, जिससे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। आपको बस नारियल के तेल को ऊंगलियों पर लेकर दांतों पर रगड़ना है। उसके बाद पानी से कुल्ला कर लेना।

संतरे के छिलके से पीलापन होगा खत्म

संतरे के छिलके से दांत साफ हो सकते हैं। आप संतरे के छिलकों को धूप में सूखाकर इसका पाउडर बना लें। उसके बाद पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट को दांतों पर ब्रश की मदद से लगाएं। यह दांतों के पीलेपन को दूर कर देगा। आप इसको नियमित रूप से लगाएं। यह प्लाक की समस्या को जड़ से उखाड़ देगा।

विटामिन डी और कैल्शियम दांतों के लिए जरूरी

दांतों को स्वस्थ्य रखने में कैल्शियम की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में कैल्शियम की कमी शरीर में न होने दें। इसके अलावा विटामिन डी से जुड़ी चीजें अपने भोजन में जरूर शामिल करें।