हेस्थ डेस्क, इंदौर। बालों का झड़ना आज के दौर की सबसे आम समस्या है। हर व्यक्ति कहीं न कहीं इस समस्या से जूझ रहा है। वह इसे रोकने के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता है। बालों को झड़ने से रोकने का असली समाधान हमारी डाइट में छुपा हुआ है।
आपके बालों के झड़ने और उम्र से पहले सफेद बालों के हाने में खराब डाइट का सबसे बड़ा योगदान होता है। आपकी डाइम में सही न्यूट्रिशन्स बालों की समस्या को रोक सकते हैं। बाल अगर थोड़ बहुत झड़ते हैं तो यह समस्या नहीं है, लेकिन ज्यादा बालों का झड़ना एक समस्या है। डाइटिशियन मनप्रीत दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। उन्होंने बताया कि हमें अपने डाइट प्लान में क्या जोड़ना चाहिए, जिससे इस समस्या को दूर किया सके।
आंवला को आयुर्वेद में रामबाण के तौर पर देखा जाता है। आंवला के जूस का सेवन आपके बालों को झड़ने से और सफेद होने से रोकता है। आंवले का इस्तेमाल एंटी-एजिंग और वेट लॉस के लिए भी किया जाता है। आप चटनी और स्मूदी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
मोरिंगा को आयूर्वेद में गुणों के खजाने के रूप में देखा जाता है। इसका सेवन कर आप वेट लॉस भी कर सकते हैं। मोरिंगा से हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधार कर एनीमिया जैसी बीमारी ठीक कर सकते हैं। मोरिंग बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्यों कि हमारे स्कैल्प को पोषण देता है। यह हेयर फोलिकल्स को डैमेज करने से रोकता है। आप दालों या फिर सब्जियों में इसका पाउडर डालकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं।
Disclaimer
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।