• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Foot Swelling: लंबे समय तक बैठे रहने से हो गई है पैरों में सूजन, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

उपाय का इस्तेमाल करके भी सूजन और दर्द कम नहीं हो रहा तो डॉक्टर को जरुर दिखाएं। प्रेग्नेंट महिलाएं ये उपाय न करें।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 31 Aug 2022 12:58:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Aug 2022 12:58:31 PM (IST)
Foot Swelling: लंबे समय तक बैठे रहने से हो गई है पैरों में सूजन, इन घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

Foot Swelling: अपनी व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं सारा दिन ऑफिस में काम करने से भी कई बार थकान हो जाती है। पैरों में भी सूजन आ जाती है। पैरों में सूजन कई बार लंबे समय तक ट्रैवलिंग करते रहने, ऊंचाई वाली जगहों पर जाने और ज्यादा घूमने के कारण भी हो सकती है। कई बार पैरों में दर्द इतना बढ़ जाता है कि सहन नहीं हो पाता है। आज हम आपको पैरों की सूजन के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए भी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये घरेलू उपाय कौन से हैं।

सेंधा नमक से मिलेगा फायदा

आप पैरों की सूजन को कम करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधी बाल्टी गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाएं। इसके बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक अपने पैरों को उस पानी में डुबोकर रखें। कुछ समय के बाद आप पैर पानी से बाहर निकाल लें। पैरों को किसी साफ कपड़े से साफ करें। आपको दर्द से काफी आराम मिलेगा। इस उपाय का प्रयोग आप रात को सोने से पहले कर सकते हैं।


naidunia_image

आइस पैक का इस्तेमाल करें

पैरों की सूजन को कम करने के लिए आप आइस पैक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। किसी तौलिए में आइस पैक्स लपेटकर सूजन वाली जगह पर कुछ देर के लिए लगाएं। इससे आपकी मांसपेशियों में रक्त संचार भी बढ़ेगा। साथ ही सूजन भी कम होगी। आप इस नुस्खे को दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

naidunia_image

मालिश करें

पैरों की मालिश करके भी आप पैरों की सूजन को कम कर सकते हैं। सरसों के तेल को हल्का गर्म करके पैरों की मालिश करें। लगभग 10 मिनट तक पैरों की मालिश करें। इससे आपको दर्द और सूजन से आराम मिलेगा। पैरों की मालिश करने से भी मांसपेशियों में रक्त का संचार अच्छा होता है। आप 10 से 15 मिनट के लिए पैरों की मालिश करें। मालिश के लिए आप सरसों के तेल के अलावा नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

naidunia_image

बेकिंग सोडा से मिलेगी राहत

आप पैरों की सूजन को कम करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चावल के पानी को उबालें। फिर इस पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं। दोनों चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को सूजन वाली जगह पर इस्तेमाल करें। 10-15 मिनट के बाद आप पैरों को सादे पानी से धो लें। इससे आपको सूजन और दर्द में आराम मिलेगा।

naidunia_image

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल

एप्पल साइडर विनेगर भी सूजन में काफी फायदेमंद होता है। आप गुनगुना पानी कर लें। फिर इस गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालें। पैरों को इस पानी में भिगोएं। 10 से 15 मिनट के बाद पैरों को तौलिए से साफ कर लें। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।

naidunia_image