• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fungal Infection: वर्षा में फंगल इंफेक्शन से बचना है तो अपनाएं यह उपाय

Fungal Infection: चर्म रोग विशेषज्ञ डा. शिखा मंडलोई ने वर्षा के दौरान होने वाली त्वचा संबंधित समस्या का निदान किया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 29 Jun 2023 02:21:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jun 2023 02:21:41 PM (IST)
Fungal Infection: वर्षा में फंगल इंफेक्शन से बचना है तो अपनाएं यह उपाय

Fungal Infection: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। वर्षा के दिनों में त्वचा से संबंधित समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। सबसे ज्यादा फंगल इंफेक्शन की आशंका रहती है। इसका कारण है कि वर्षा के दिनों में भीगने के बाद लंबे समय तक गीले कपड़े पहने रखना। वर्षा में भीग जाते हैं तो उसके तुरंत बाद हमें कपड़े बदलना चाहिए। प्राइवेट पार्ट्स को रूई से अच्छे से साफ करना चाहिए। साफ-सूखे और ढीले कपड़े पहनने चाहिए। सही समय पर इसका इलाज शुरू नहीं होता है तो यह पूरे शरीर में फैलता है।

परिवार में किसी को फंगल इंफेक्शन है तो उसके साबुन, टावेल, बिस्तर से दूर रहना चाहिए। वर्षा में पैरों की उंगलियों के बीच भी फंगल इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए कपड़ों के जूते पहनने से बचना चाहिए। मुहासे भी इस मौसम में अधिक होते हैं। कई लोग फंगल इंफेक्शन से बचाव के लिए मेडिकल स्टोर्स से लाकर क्रीम लगाते हैं, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए तो राहत मिल जाती है, लेकिन बाद में परेशानी बढ़ जाती है।


यह बात चर्म रोग विशेषज्ञ डा. शिखा मंडलोई ने नईदुनिया के हेलो डाक्टर कार्यक्रम के दौरान कहीं। वे बुधवार को वर्षा के दौरान होने वाली त्वचा संबंधी समस्या पर पाठकों के सवालों के जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि बच्चों में पित्ती की आशंका रहती है। लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि जब भी त्वचा से संबंधित कोई समस्या हो तो विशेषज्ञ से ही इलाज करवाना चाहिए।

यह भी कहा

- त्वचा पर घरेलू उपाय नहीं अपनाना चाहिए।

- इंटरनेट मीडिया पर देखकर उपाय न करें।

- वर्षा के मौसम में सनस्क्रीन लगाना चाहिए।

- मोटे लोगों को फंगल इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है।

naidunia_image

Fungal Infection: वर्षा में भीगने से बचें, गीले कपड़े बिल्कुल न पहनें, प्राइवेट पार्ट्स को अच्छी तरह साफ करें

सवाल- मुझे छह साल पहले फंगल इंफेक्शन हो गया था, लेकिन अब वापस से जांघ में खुजली चलने लगती है? - राजेश अग्रवाल, देवास

जवाब- वर्षा में भीगने से बचें। गीले कपड़े बिल्कुल न पहनें। साबुन एक दिन छोड़कर लगाएं। विशेषज्ञ की सलाह के बिना कोई दवा न लें।

सवाल- हाथ-पैरों की अंगुलियां लाल हो रही हैं। इसका क्या कारण है? - लक्ष्मी अरोरा, इंदौर

जवाब- यह फंगल इंफेक्शन हो सकता है। नहाने के बाद अंगुलियों के बीच के हिस्से को रूई (काटन) से अच्छे से साफ करें। पैरों को गीले होने से बचाएं। घर में भी चप्पल पहन सकते हैं।

सवाल- पंजों में सोरायसीस हो गया है, जिसके कारण चमड़ी कड़क हो गई है। चलने में भी परेशानी आती है। क्या करें? -स्वाति गुप्ता, पलासिया

जवाब- शाम के समय हाथ-पैर को थोड़ी देर कुनकुने पानी में रखें। डिटरजेंट पाउडर, साबुन, सोड़े से दूर रहें। नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं। विशेषज्ञ से भी इलाज ले सकते हैं, ताकि जल्दी आराम मिल सके।

सवाल- वर्षा में कपड़े गीले होने से खुजली चलने लगती है। इससे कैसे बचे? -अनिल कुछालिया, गुमास्ता नगर

जवाब- यह फंगल इंफेक्शन और घमोरियों के कारण हो सकता है। इस मौसम में काटन के कपड़े पहनना चाहिए। प्राइवेट पार्ट्स को अच्छे से साफ करें।

सवाल- कुछ भी खट्टा खा लेती हूं तो शरीर पर लाल निशान हो जाते हैं। इसका क्या कारण है? -सरोज नीमा, गोराकुंड

जवाब- खट्टा खाना बंद कर देना चाहिए। यह एलर्जी के कारण हो सकता है। इसकी जांच करवानी चाहिए।

सवाल- मैं खाना बनाता हूं। कुछ दिनों से त्वचा का रंग काला होने लगा है। क्या करें? -राजकुमार सेन, ओल्ड पलासिया

जवाब- खाना बनाने के दौरान आग की आंच से त्वचा का रंग बदल सकता है। इसके लिए खाना बनाने के दौरान सनस्क्रीन लगाए या फिर मुंह पर कपड़ा बांध सकते हैं।