
Garlic Side Effects । लहसुन एक ऐसा उत्तम खाद्य पदार्थ है, जो हमारे शरीर के लिए कई लाभप्रद होते हैं। हालांकि, इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। लहसुन के ज्यादा सेवन करने से मुँह से बदबू आती है। इसके अलावा लहसुन का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जिससे अपच और गैस की परेशानी हो सकती है। कुछ लोगों को ज्यादा लहसुन खाने से एलर्जी हो सकती हैं। खुजली, सूजन, सांस लेने में मुश्किल आदि समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही लहसुन का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों को मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा तनाव के शिकार हो सकते हैं। इस सामान्य शारीरिक समस्याओं के अलावा इन बीमारियों से यदि आप ग्रसित हैं तो लहसुन खाने से परहेज करना चाहिए -
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि लहसुन के ज्यादा सेवन से खून पतला होता है। ऐसे में यदि दिल से संबंधित किसी परेशानी से ग्रस्त हैं तो खून पतला करने वाली गोलियां खा रहे हैं तो लहसुन का सेवन कम कर देना चाहिए क्योंकि दवाओं के साथ इसका कुछ रिएक्शन हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर की सलाह के बाद ही लहसुन का सेवन करना चाहिए।
कुछ लोगों को लहसुन खाने के बाद त्वचा में जलन का अनुभव हो सकता है। यह एक दाने, लालिमा या खुजली के रूप में भी हो सकता है। यदि आप लहसुन खाने के बाद त्वचा में जलन का अनुभव करते हैं, तो अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। आँखों या अन्य संवेदनशील अंगों को छूने से बचें।
लहसुन रक्तचाप को कम कर देता है। यह उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उन्हें ज्यादा लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को लहसुन की खुराक डॉक्टर से बात करने के बाद ही लेना चाहिए।
लहसुन रक्त को पतला कर सकता है और रक्तस्राव को बढ़ा सकता है, जो रक्तस्राव विकारों वाले लोगों या सर्जरी से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या सर्जरी के दौरान लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।