Good Cholesterol: जानें क्या होता है HDL कोलेस्ट्रॉल, इन चीजों के सेवन से बढ़ता है गुड कोलेस्ट्रॉल
शरीर में यदि Good Cholesterol 60 mg/dL तक होता है तो इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। वहीं शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी 150 mg/dL से कम होनी चाहिए।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 13 Sep 2023 01:39:02 PM (IST)
Updated Date: Wed, 13 Sep 2023 01:41:34 PM (IST)
शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना बेहद जरूरी है।HighLights
- हमारे शरीर में यदि खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
- कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है।
- HDL कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
Good । दिल को सेहतमंद रखने के लिए अक्सर गुड कोलेस्ट्रॉल वाली डायट लेने की सलाह दी जाती है। हमारे शरीर में यदि खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। गौरतलब है कि कोलेस्ट्रॉल खून में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ है। यह भी दो प्रकार का होता है। इसमें HDL कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, वहीं LDL कोलेस्ट्रॉल हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है।
शरीर में कितना होना चाहिए Cholesterol
पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुशील सोहनी के मुताबिक, शरीर में यदि Good Cholesterol 60 mg/dL तक होता है तो इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है। वहीं शरीर में ट्राइग्लिसराइड का लेवल भी 150 mg/dL से कम होनी चाहिए। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा LDL कोलेस्ट्रॉल भी 100 मिलीग्राम/डीएल से कम होना चाहिए।
![naidunia_image]()
Good Cholesterol बढ़ाना है तो करें 5 काम
- जीवन शैली में बदलाव: शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना बेहद जरूरी है। खानपान में अधिक वसा वाली सामग्री का सेवन न करें। रात में देर तक जागने से बचें।
- फाइबर व प्रोटीन डायट लें: शरीर में Good Cholesterol बढ़ाने के लिए उच्च फाइबर व प्रोटीन डाइट लेना चाहिए। अंकुरित अनाज, फल, हरी सब्जी आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए। मैदा, शक्कर व ज्यादा नमक खाने से परहेज करना चाहिए। दूध, पनीर, मावा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करना है और Good Cholesterol बढ़ाना है तो ओमेगा-3 फैटी एसिड डायट लेना चाहिए। अखरोट, अलसी जैसी चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। ओमेगा-3 फैटी एसिड ट्राइग्लिसराइड स्तर को कम करने में मदद करता है।
रोज 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज: कार्डियो एक्सरसाइज करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है। रोज करीब 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। कार्डियो एक्सरसाइज में आप साइकिल चलाना, दौड़ना, तैरना, ब्रिस्क वॉक जैसी फिजिकल एक्टिविटी कर सकते हैं।