Hair Growth: बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आज ही आजमाएं ये दो चीजें, नहीं होगा हेयर फॉल
लंबे और घने बालों के लिए मेंहदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
By Ekta Sharma
Edited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 20 Jun 2023 04:54:10 PM (IST)
Updated Date: Tue, 20 Jun 2023 04:54:10 PM (IST)

Hair Growth Solution: अगर आप भी अपने हेयर फाॅल से परेशान हैं और बालों की ग्रोथ नहीं हो रही है, तो हम आपके लिए एक खास उपाय लेकर आए हैं। अगर आप तरह-तरह की नुस्खों को आजमा चुके हैं, फिर भी आपके बालों को कोई फायदा नहीं हो रहा है तो इन दो चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपके लिए मेहंदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क लेकर आए हैं। ये हेयर मास्क आपके बालों की ग्रोथ करने में मदद करेगा। मेहंदी से बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करती है। अगर आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार फिर अपना लेते हैं तो आपके बालों की ग्रोथ तेजी से होने लगेगी।
सामग्री
3-4 चम्मच मेहंदी
2 चम्मच चाय पत्ती का पानी
1 अंडा
इस तरह बनाएं मेहंदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क
- मेहंदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लें।
- इसके बाद आप इसमें मेहंदी, चायपत्ती का पानी और अंडे का पीला भाग डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल भी मिला लें।
- इस तरह आपका मेहंदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- मेहंदी और चाय पत्ती का हेयर मास्क आप अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर आप इसे बालों में करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।
- अब आप पानी और शैंपू की मदद से बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- हेयर ग्रोथ के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर आजमाएं।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।