• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टेंट एनर्जी चाहिए तो रोज खाएं केला, मिलेंगे और भी फायदे

केला फाइबर, पोटेशियम, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह पाचन सुधारता है, इंस्टेंट एनर्जी देता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख हा...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 21 Mar 2025 06:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Mar 2025 06:00:15 AM (IST)
इंस्टेंट एनर्जी चाहिए तो रोज खाएं केला, मिलेंगे और भी फायदे
केले के नियमित सेवन से कई शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

HighLights

  1. केले में डाइटरी फाइबर, मैग्नीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है केला।
  3. यही वजह है कि केले को सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। केला एक पोषण से भरपूर फ्रूट है, जिसमें फाइबर, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही इसमें नेचुरल शुगर से भरपूर एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है।

यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए फायदेमंद है। केला एक ऐसा फल है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से कई शारीरिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। यहां केले के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभ दिए गए हैं। आइए जानें इनके बारे में…

naidunia_image

पाचन तंत्र को सुधारता है

केले में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। यह कब्ज को दूर करने और पेट को हल्का महसूस कराने में मदद करता है।

ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत है

ये इंस्टेंट एनर्जी देने वाला फल है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रक्टोज) शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करती है। व्यायाम के बाद केला खाना लाभकारी होता है।

हार्ट हेल्थ बनाए रखे

पोटेशियम से भरपूर केला कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबलम का जोखिम कम होता है।

वजन नियंत्रित करता है

यह कम कैलोरी वाला फल है और फाइबर से भरपूर होने के कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। यह वजन घटाने या संतुलित रखने में मददगार है।

मूड को बेहतर बनाता है

केले में ट्रिप्टोफैन और विटामिन बी6 पाया जाता है, जो सेरोटोनिन (हैप्पी हार्मोन) का निर्माण करता है। यह तनाव कम करने और मूड सुधारने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए लाभकारी

केला कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए बेहद उपयोगी है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

केले में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बचाव करते हैं।

त्वचा और बालों को निखारता है

केले का उपयोग फेस पैक और हेयर मास्क के रूप में करने से स्किन को नमी मिलती है और बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।

डिप्रेशन कम करता है

इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन मूड को बेहतर बनाता है, तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।

केला किसी सुपरफूड से कम नहीं है स्वास्थ्य का खजाना है। इसे रोजाना खाने से पाचन सुधरता है, ऊर्जा मिलती है और त्वचा, बाल, हड्डियां और दिल स्वस्थ रहते हैं।