Health Benefits of Grapes: अंगूर पिकनिक और लंचबॉक्स के लिए जाना-माना Snacks है। हजारों सालों से इसका उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। अंगूर 1600 से अधिक यौगिकों से भरा हुआ है। यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। आपको बता दें कि पोटेशियम उच्च रक्तचाप को कम करने, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता है। वहीं अंगूर के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है। यह मुंहासे को रोकने में सहायक है। आइए जानते हैं अंगूर खाने के 5 फायदे।
1. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
अंगूर में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं। इस लिए लो बीपी या हाई बीपी से पीड़ित लोगों को नियमित अंगूर खाना चाहिए।
2. इम्युनिटी बूस्टर
कोरोना वायरस ने हम सभी को सिखाया है कि मजबूत इम्यून सिस्टम का होना कितना जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर बहुत उपयोगी हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी6 और आयरन होता है।
3. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है
अंगूर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत उपयोगी हैं। इसलिए दिल के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।
4. हड्डियां मजबूत करता है
अंगूर फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कॉपर और फोलेट से भरपूर होते हैं। इस लिए अंगूर हेल्थ के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी मददगार है।
5. बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही स्किन के लिए एंटी-एजिंग का काम करते हैं। इसलिए अगर आप नहीं चाहते कि आपकी त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां पड़ें या आपको लगता है कि आपके बालों की सेहत अच्छी होनी चाहिए, तो अंगूर जरूर खाएं।