Frequent Heartburn: मेडिकल साइंस में सीने में जलन, दर्द और बेचैनी की समस्या को हार्टबर्न भी कहा जाता है। इसमें छाती या सीने में पीड़ादायक जलन और बेचैनी होती है। इसकी वजह से आपको खाने के बाद, लेटने और चलने-फिरने में भी बहुत समस्या होती है। आम तौर पर लोग इसे हार्ट से जुड़ी समस्या का भी संकेत समझ लेते हैं, लेकिन यह जरूरी नही है। अधिकांश मामलों में देखा गया है कि ये खानपान और जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण हो सकती है। वैसे ये जल्द ही ठीक भी हो जाती है, लेकिन लगातार ये समस्या आ रही हो, तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। तो चलिए पहले इसकी वजह को समझें।
आप जब किसी चीज का सेवन करते हैं तो वह अन्नप्रणाली या फूड पाइप की सहायता से पेट तक जाता है, लेकिन जब आपके पेट में दिक्कत होती है तो यह भोजन वापस फूड पाइप में पहुंच जाता है। पेट में मौजूद एसिड और एंजाइम भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं। हार्टबर्न होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में यह समस्या एसिड रिफ्लक्स और GERD जैसी समस्याओं के कारण होती है। आमतौर पर लगातार हार्टबर्न होना पेट और अन्नप्रणाली से जुड़ी समस्याओं का संकेत होता है।
यूं तो इन बातों का ध्यान रखने से आप बार-बार सीने में होने वाली जलन की समस्या से बच सकते हैं। लेकिन हार्टबर्न के लक्षण लगातार दिखाई देने पर आपको फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। सही समय पर उचित इलाज और परहेज करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।