• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health In Summer: गर्मी में बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, ये टिप्स आएंगी काम

इस मौसम में दूषित खानपान के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई लोगों को दस्त लगने की समस्या भी होती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 13 May 2024 05:12:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 May 2024 05:12:02 PM (IST)
Health In Summer: गर्मी में बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, ये टिप्स आएंगी काम
गर्मियों में रखें खान-पान का ध्यान।

HighLights

  1. बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।
  2. नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
  3. इस मौसम में हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना चाहिए।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Health In Summer: गर्मी के दिनों में कई बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. मोहित जैन के मुताबिक, इस मौसम में अव्यवस्थित खानपान के चलते पेट से जुड़ी समस्या भी होने लगती है। इसलिए खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। पेट से जुड़ी समस्या इस मौसम में किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकती है। इस मौसम में दूषित खानपान के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही कई लोगों को दस्त लगने की समस्या भी होती है।

बाहर का खाने से बचें

इससे बचाव के लिए बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। घर का बना हुआ खाना ही खाएं। यदि जूस भी पी रहे हैं, तो बाहर का पीने से बचें। अपने घर पर ही फलों का जूस बनाकर पिएं। अधिक समय से रखे हुए कटे हुए फलों को खाने से भी बचना चाहिए। इस मौसम में छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इस मौसम में हाइड्रेशन का भी ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।


विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें

अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि बाहर का पानी ना पीएं। जब भी घर से बाहर निकले, तो हमेशा पानी अपने साथ लेकर जाएं। वहीं, यदि पेट संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। विशेषज्ञ से सलाह लेकर इलाज शुरू करवाना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।