Health Tips: बहुत से लोगों का मानते हैं कि ब्रश करने से पहले पानी नहीं पीना चाहिए। सुबह जागने के बाद लार में बैक्टीरिया होते हैं। हालांकि जब आप ब्रश करने से पहले उठकर पानी पीते हैं। तब आपकी लार पानी के साथ पेट में चली जाती है। जिस कारण उसमें एसिड की मात्रा अधिक होने से बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसलिए अगर आप ब्रश करने से पहले पानी पीते हैं, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। डॉक्टर हमेशा खाली पेट एक से दो गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। हर सुबह पानी पीने के कई फायदे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन पर-
इम्युनिटी बढ़ाता है
रोज सुबह पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। बीमारियों और कीटाणुओं से बेहतर तरीके से लड़ने में मदद करता है।
आंतों को साफ करता है
सुबह पानी पीने से आंतें साफ रहती हैं। वह कब्ज की समस्या नहीं होती। वहीं बांसी मुंह पानी पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है। इससे खाना आसानी से पच जाता है।
मेटाबॉलिज्म को तेज करता है
जब आप आप पानी पीते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है। यह आपको दिनभर हाइड्रेट रखता है। सिरदर्द और माइग्रेन को प्रभावी ढंग से रोकता है।
हाई बीपी और शुगर में फायदेमंद
हाई बीपी और हाई शुगर में बिना ब्रश किए पानी पीना फायदमेंद होता है। सुबह ब्रश किए बिना अगर पानी पीते हैं, तो मोटापा कम होता है।
स्किन और बालों के लिए अच्छा
अगर आपको जल्दी सर्दी-जुखाम होता है, तो सुबह पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं सुबह खाली पेट पानी पीने से स्किन और बाल अच्छे रहते हैं।
डिसक्लेमर
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से दावे या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'