
Health Tips: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। भारत के लगभग हर घर में आपको चाय के शौकीन आसानी से मिल जाएंगे। अधिकतर घरों में सुबह-शाम चाय की चुस्की जरूर ली जाती है। भारत में अलग-अलग राज्यों में चाय की वैरायटी में अलग होती है। लेकिन, लोगों को बीपी की समस्या के कारण चाय को छोड़ना पड़ता है। लेकिन, हम बताते है कि बीपी वाले मरीज कैसी चाय पी सकते है। ब्लड प्रेशर अगर हाई रहता है तो आपको बिना दूध की चाय पीनी चाहिए। क्योंकि दूध वाली चाय, जो कि लगभग हर भारतीय घर में मिलता है, उसे पीने से बीपी बढ़ सकता है। हाई बीपी में आप सिर्फ हर्बल-टी पिएं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लैक-टी और अन्य हब्र्स से तैयार हर्बल-टी में एंटी आक्सीडेंट की अधिक मात्रा होती है।
ये हाई बीपी और कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। लेकिन, इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है कि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप दूध पीना बंद कर दें। क्योंकि दूध को जब चाय पत्ती, चीनी और अन्य हब्र्स के साथ मिलाते हैं तो इसके गुणों में परिवर्तन हो जाता है। जबकि जब आप सिर्फ दूध पीते हैं तो यह हाई बीपी में भी लाभ देता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको दूध वाली चाय का सेवन करना चाहिए। सर्दी के मौसम में खासतौर पर तुलसी पत्ती और अदरक डालकर। जबकि गर्मी में हरी इलायची और लौंग डालकर पीना चाहिए। दूध से तैयार चाय पीने से कोलेस्ट्रोल और सैचुरेटेड फैट में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आर्टरीज का संकुचन होता है और ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद मिलती है।
चाय और ब्लड प्रेशर से जुड़ी ऊपर जितनी भी बातें बताई कई हैं, ये ज्यादातर लोगों पर फिट बैठती हैं। लेकिन, सभी के साथ ऐसा हो ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि दवाओं की तरह ही खानपान से जुड़ी चीजों का भी हर किसी के शरीर पर अलग-अलग असर होता है। हर चीज को लेकर सभी की बाडी एक जैसा रिऐक्शन दे, ये जरूरी नहीं। इसलिए आपको अपनी बाडी को समझते हुए सही चाय का चुनाव करना चाहिए।