Health Tips: गर्मी में सेवन करें जलजीरा,तबीयत रहेगी हराभरा,जलजीरा पीने के भरपूर हैं फायदे
जल जीरापीना एसिडिटी से लड़ने में मदद करता है। फाइबर और फेनोलिक यौगिक से भरपूर जल जीरा पेट साफ़ रखता है।
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 20 Apr 2023 09:12:02 AM (IST)
Updated Date: Thu, 20 Apr 2023 09:12:02 AM (IST)

बिलासपुर। भारत में जल जीरापीना लोगों का बेहद पसंद है। देखा जाए तो इसका सेवन गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा किया जाता है। जीरा,धनिया,पुदीना,इमली और अन्य मसालों को पानी और नींबू के रस और चीनी के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है।
इसके मसालों के कारण ही जलजीरा शरीर को अंदर से ठंडक देता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है,और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसमें नेचुरल ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। अपनी इन्हीं खूबियों के चलते जलजीरा गर्मी के मौसम में एक आदर्श पेय पदार्थ बन जाता है।
जलजीरा में अनगिनत हेल्थ बेनिफिट्स हैं। जिस वजह से लोग इसे गर्मियों में पीना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। जल जीरा एंटी-आक्सीडेंट का भी बड़ा स्रोत होता है, जो पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा जलजीरा शरीर को गर्मी से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट में जल जीरा जरुर शामिल करना चाहिए। एक ग्लास जल जीरा में खट्टा, नमकीन और मीठा पूरी तरह से बैलेंस होना चाहिए। गर्मियों के दौरान खराब डायजेशन में मदद करने के लिए जल जीरा बढ़िया फार्मूले की तरह काम करता है।
जानिए जल जीरा के फायदे
जल जीरा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इमें मौजूद फाइटोकेमिकल डायजेशन के लिए बेहतर तरीके से काम करता है। पेट फूलने की समस्या से लेकर एसिडिटी तक या हर तरह की समस्या को दूर करता है।
जलजीरा में अमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। जो एसिडिटी से लड़ने में मदद करता है। फाइबर और फेनोलिक यौगिक से भरपूर जल जीरा पेट साफ़ रखता है।
जलजीरा में इस्तेमाल किया गए पुदीने के पत्ते मुंह की लार ग्रन्थियों को एक्टिव करने में मदद करती हैं।
जल जीरा में गुलाबी नमक भी डाला जाता है। जिसमें पाचन के गुण होते हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं को हल करने और गैस बनने से रोकने में मदद मिलती है।