• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health: लगातार हो रही खांसी को बिल्कुल न करें इग्नोर, हो सकता है फेफड़ों के कैंसर का संकेत

खांसी की लंबी परेशानी एक खास कैंसर की ओर इशारा करती है। इस मामले में फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 01 Aug 2023 08:22:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Aug 2023 10:57:20 PM (IST)
Health: लगातार हो रही खांसी को बिल्कुल न करें इग्नोर, हो सकता है फेफड़ों के कैंसर का संकेत

Signs of Lung Cancer: हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं फेफड़े या लंग्स। इनके बिना सांस लेना भी मुश्किल है। इस दिनों देश में सांस की परेशानी काफी तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही बढ़ रहे हैं फेफड़ों के कैंसर के मामले। फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन के शुद्धिकरण का कार्य करते हैं। लेकिन अगर हवा शुद्ध ना हो, तो फेफड़ों की सेहत भी खराब हो जाती है। 2022 में आई एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में करीब 14 लाख लोग फेफड़ों के कैंसर की परेशानी से जूझ रहे हैं, जिसके 2025 में बढ़कर 15.7 लाख होने की संभावना है। परेशानी की बात ये है कि इसके लक्षण बहुत सामान्य से दिखते हैं, जिसकी वजह से लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में स्थिति गंभीर हो जाती है। आइये जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में -

पुरानी खांसी

लंग्स कैंसर के मरीजों को शुरुआती दौर में काफी ज्यादा खांसी होती है। लेकिन लोग अक्सर खांसी की परेशानी नजरअंदाज कर देते हैं, और घरेलू इलाज से काम चलाते हैं। लेकिन आगे चलकर जब स्थिति गंभीर हो जाती है, तो जान बचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर खांसी ठीक नहीं हो रही हो, और लंबे समय से परेशानी हो, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।


​सांस लेने में परेशानी

अगर आपको सांस लेने में परेशानी हो रही है, बहुत जल्दी सांसें फूल जाती हैं या हांफना पड़ता है, तो ये कमजोर फेफड़ों की निशानी है। लंग्स कैंसर की स्थिति में मरीजों को सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ छाती में खिंचाव भी उत्पन्न होता है। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो इसे गंभीरता से लें।

सीने में दर्द

लंग्स कैंसर के मरीजों को कई बार छाती में दर्द की समस्या भी होती है। यह दर्द खांसी के साथ या उसके बिना भी हो सकती है। अगर आपको खांसी के साथ अक्सर सीने में दर्द की समस्या हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।

वजन का असंतुलित होना

फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे मरीजों का वजन भी असंतुलित रहता है। कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से कम होता है, तो कुछ लोगों का वजन काफी तेजी से बढ़ता है। अगर आपका वजन बिना वजह असंतुलित हो रहा है, तो आप इस स्थिति में अपने डॉक्टर से जांच कराएं।

जीभ में दर्द

जीभ में दर्द और गले में गांठ दिखे, तो ये लंग्स कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर शरीर में ये बदलाव दिखे, तो डॉक्टर से संपर्क करें और चेकअप करवायें। इनके अलावा भी शरीर में असामान्य बदलाव दिखे तो उसे नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर से मदद लें, ताकि आप समय पर इलाज शुरु कर सकें।

डिसक्लेमर

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी मुहैया कराना मात्र है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नईदुनिया डॉट कॉम की नहीं है। हमारा निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।