Health Tips: आम, दूध, खट्टे फल खूब खाएं, लेकिन इस चीज के साथ खाने की गलती न करें
Health Tips साथ में इन चीजों को खाने से अपच की समस्या होती है और गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 27 May 2023 02:35:59 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 May 2023 10:37:05 PM (IST)

Health Tips । गर्मी के मौसम में दही खाना सभी को पसंद होता है, दही प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B6, विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व से भरपूर होता है। पाचन तंत्र के लिए जहां दही फायदेमंद होता है, वहीं दूसरी ओर कई रोगों से बचाता है। लेकिन यदि आप भी दही का सेवन करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ चीजों के साथ दही का सेवन करना वर्जित होता है। यहां जानें क्या चीजें दही के साथ नहीं खाना चाहिए -
आम के साथ न खाएं दही
आम में गर्म प्रकृति के गुण पाए जाते हैं और दही की तासीर ठंडी होती है। जब दही और आम को साथ में खाया जाता है तो यह शरीर में टॉक्सिन पैदा कर सकते हैं। दही और आम एकसाथ खाने से स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा अपच की भी समस्या हो सकती है।
दूध बढ़ाएगा एसिडिटी
दूध और दही का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी, सीने में जलन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इन दोनों फूड्स में वसा और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
खट्टे फल
दही के साथ खट्टे फलों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। संतरा, स्ट्रॉबेरी, नींबू आदि दही के साथ खाने से पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है।
मछली खाने की गलती न करें
मछली और दही को एक साथ खाने की भूल नहीं करना चाहिए। इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में होती है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में मछली और दही एक साथ शामिल करते हैं, तो आपको अपच की समस्या हो सकती है।
दही के साथ वसा युक्त भोजन
कई बार हम देखते हैं कि पराठे, भटूरे या पूरी के साथ दही खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्या से परेशान हो सकते हैं। अगर आप आयली फूड्स के साथ दही खाते हैं, तो इससे आपको दिनभर आलस आता रहता है। साथ में इन चीजों को खाने से अपच की समस्या होती है और गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है।
डिस्क्लेमर
स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।