Exercise For Height Growth: अच्छी हाइट हर आदमी चाहता है। योग एक असरदार व्यायाम है, जो लंबाई बढ़ाने में मदद करता है। कई लोग छोटे कद से परेशान है। वे अक्सर हाइट बढ़ाने के लिए कई चीजे करते हैं। वहीं माता-पिता भी अपने बच्चों की लंबाई को लेकर चिंतित रहते हैं। हालांकि योगासन से शारीरिक विकास को बढ़ाया जा सकता है। योग से शरीर स्ट्रेच होता है। आज हम आपको 4 योगासन बताने जा रहे हैं। जिसे रोज सुबह करने से लंबाई बढ़ती है। इसके अलावा अच्छी डाइट और नींद का ध्यान भी देना होगा।
1. ताड़ासन
माउंटेन पोज सबसे महत्वपूर्ण योग में से एक है। यह शरीर को पर्याप्त स्ट्रेचिंग देता है। इसे नियमित करने से हाइट बढ़ती है। वहीं यह योगासन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को भी कम करता है।
2. त्रिकोणासन
इसके अलग-अलग पोज बॉडी को स्ट्रेच करने के लिए काफी हैं। यह मांसपेशियों, नसों को फैलाता है। वह हड्डियों पर असर करता है। नियमित रूप से करने पर यह हाइट बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
3. पार्श्व कोणासन
इस योग से पूरे शरीर का व्यायाम होता है। यह सहनशक्ति और हाइट बढ़ाने में मदद करता है। यह वजन घटाने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके नियमित अभ्यास से कमर और कूल्हों की चर्बी कम होती है।
4. वीर भद्रासन
यह योग मुद्रा शक्तिशाली योगासन है। जो पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है। इसे नियमित करने ये हाइट बढ़ती है। यह वजन घटाने में भी फायदेमंद है।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'