Health Tips : फलों और सब्जियों के सेवन के साथ व्यायाम करने से मिलेगी स्वस्थ जीवनशैली
यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें फलों व सब्जियों के सेवन और व्यायाम के बीच जुड़ाव पर गौर किया गया है।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 18 Sep 2021 05:13:17 PM (IST)
Updated Date: Sat, 18 Sep 2021 05:37:44 PM (IST)

ए अध्ययन में संतुलित जीवनशैली से खुशी बढ़ने की बात सामने आई है। यह अपनी तरह का पहला अध्ययन है, जिसमें फलों व सब्जियों के सेवन और व्यायाम के बीच जुड़ाव पर गौर किया गया है। अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि पुरुष ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं और महिलाएं अधिक फल और सब्जियां खाती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के खानपान को अपनाने के साथ नियमित रूप से व्यायाम करने से कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इस अध्ययन के अनुसार, फलों और सब्जियों के सेवन के साथ एक्सरसाइज करने से खुशी के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। इसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि अगर खुश रहना चाहते हैं तो फल और सब्जियां खूब खाएं और व्यायाम करें। जनस्वास्थ्य को लेकर चलने वाले अभियानों में पौष्टिक आहारों और एक्सरसाइज पर जोर दिया जाता है। नब्रिटेन की केंट यूनिवर्सिटी और रीडिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है।
अच्छी सेहत में संतुलित आहार और एक्सरसाइज यानी व्यायाम की अहम भूमिका होती है। इस तरह की जीवनशैली से न सिर्फ बीमारियों को दूर रखा जा सकता है बल्कि खुशी के स्तर को भी बढ़ाया जा सकता है। जर्नल आफ हैप्पीनेस स्टडीज में अध्ययन के नतीजों को प्रकाशित किया गया है। पूर्व के अध्ययनों से भी जीवनशैली और तंदरुस्ती के बीच जुड़ाव की बात सामने आ चुकी है।