
Health Tips for Women हेल्थ डेस्क, इंदौर। इस उमस बढ़ी गर्मी और टेंपरेचर के उतार चढ़ाव से कई बीमारियों का खतरा रहता है। इस मौसम में डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को शुरुआती महीनों में उल्टी की समस्या रहती है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे कई समस्याएं हो सकती हैं, जिससे महिलाओं की हेल्थ बिगड़ने का रिस्क होता है। इसका सीधा असर बच्चे की हेल्थ पर भी पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाएं खूब पानी पीएं। ताजा फलों का जूस पीना फायदेमंद है। महिलाएं दही और छाछ का सेवन भी कर सकती हैं। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही भरपूर सलाद का सेवन करें।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान बाहर जाती हैं, तो खुद को पूरी तरह से ढककर बाहर निकलें। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इसलिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
.jpg)
बाहर का खाने से बचें। क्योंकि रैनी सीजन में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इस मौसम में वायरस एक्टिव हो जाते हैं। बासा खाने से बचें। घर पर बना ताजा खाना ही खाएं। कटे हुए फल न खाएं। हरी सब्जी और दाल का सेवन करें। यदि कोई दिक्कत होती है तो सीधे डाक्टर को दिखाएं।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।