Health Tips: लहसुन तो यूं भी अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। सदियों से भारतीय वैद्य और बड़े-बुजुर्ग इसका अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे मेडिकल साइंस तरक्की कर रहा है और नई-नई बीमारियां उभरती जा रही हैं, वैसे-वैसे लहसुन के गुणों पर शोध हो रहे हैं और इसके फायदों का खुलासा हो रहा है। लहसुन को रोजाना के खाने-पीने में इस्तेमाल करना तो फायदेमंद है ही, अगर आप कुछ खास बीमारियों से बचाव चाहते हैं, तो उसमें लहसुन का तेल ज्यादा असरकारक और फौरन राहत देनेवाला साबित हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि लहसुन के तेल में क्या गुण हैं।
लहसुन के तेल में एंटीबायोटिक गुण होते हैं और यह हानिकारक बैक्टीरिया, फंगस और वायरस से लड़ने के लिए प्रभावी है। यह त्वचा के लिए भी अद्भुत काम करता है। लहसुन के तेल के एंटीथ्रॉम्बोटिक गुण, खून के थक्के बनने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी लहसुन का तेल (Garlic Oil) कारगर सिद्ध हो सकता है। तो चलिए आपको बतायें कि किन बीमारियों से बचाव या इलाज में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
दिल की सेहत
लहसुन में ऑर्गेनिक पॉलीसल्फाइड्स होते हैं, जो वैस्कुलर मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इसके अलावा लहसुन के तेल का सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल में भी सुधार कर सकता है। इससे हृदय रोगों का जोखिम काफी कम हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर
दिल की बीमारियों में हाई ब्लड प्रेशर सबसे खतरनाक है। इसे कम करने के लिए लहसुन के तेल की खुराक लेनी चाहिए। यह लहसुन के तेल के सबसे अच्छे स्वास्थ्य लाभों में से एक है। लेकिन इसके सेवन से पहले अपने हार्ट का चेकअप अवश्य करवा लें।
कैंसर
कैंसर जैसी बीमारी में भी लहसुन का तेल फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद घुलनशील यौगिक जैसे डायलिल डाइसल्फ़ाइड (DADS) को स्तन कैंसर के प्रसार को रोकने में प्रभावी माना जाता है। इसका अर्क कई मायलोमा और प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को भी कम कर सकता है।
ठंड से बचाव
सर्दी से बचाव के लिए लहसुन के तेल का नियमित रूप से उपयोग किया जा सकता है। आप सर्दियों में नहाने से पहले शरीर में इसका तेल लगा सकते हैं। अगर सीने में कफ जमा हो गया हो, तो सोने से पहले सीने पर गर्म लहसुन का तेल लगाएं।
शरीर को जवान रखने में सहायक
लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इनकी वजह से समय से पहले बुढ़ापा आता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, मानसिक क्षय यानी अल्जाइमर रोग और भूलने की बीमारी में का जोखिम भी कम कर सकते हैं।
दांत दर्द
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है जो दांतों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। लहसुन का तेल बैक्टीरिया के संक्रमण को भी कम कर सकता है और दांतों की सड़न को रोक सकता है। तेज दांत दर्द हो, तो तो लहसुन के तेल में रूई भिगोकर प्रभावित जगह पर रखें।
कैसे बनायें लहसुन का तेल
इसके लिए लहसुन की ताजा कलियों को क्रश कर लें। फिर उन्हें थोड़े से जैतून के तेल के साथ सॉस पैन में भूनें। इस मिश्रण को कुछ मिनट के लिए गर्म करें और इसे एक एयर-टाइट कांच के कंटेनर में डालें। इस मिश्रण को कमरे के तापमान पर नमी और सीधी धूप से दूर रखें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'