
Health Tips for Low Blood Pressure Patients in Summer हेल्थ डेस्क, इंदौर। देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ स्थानों पर तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार गया है। इतना ही नहीं कई लोग लू की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं और उनकी मौत तक हो रही है। ऐसे में जगह-जगह लू से बचने के लिए कई तरीके भी अपनाए जा रहे हैं।
वहीं तेज गर्मी से लोगों को लो ब्लड प्रेशर के की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ टिप्स को फॉलो कर बीपी को नॉर्मल रखा जा सकता है। इन टिप्स को फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से समझते हैं।
पानी डिहाइड्रेशन की समस्या को खत्म करता है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। इससे न सिर्फ ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है, बल्कि चक्कर आने और सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
.jpg)
अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को कम करें और प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं। दरअसल, कार्बोहाइड्रेट्स खाने के बाद बॉडी हैवी महसूस करती है, ऐसे में आलू, चावल या ब्रेड खाने से बचना चाहिए।
नमक शरीर में सोडियम की कमी को दूर करता हैं। चूंकि सोडियम की कमी से आपका बीपी लो सकता है, ऐसे में ब्लड प्रेशर कम होने पर आपको नमक का सेवन करना चाहिए, जिससे आपका बीपी नॉर्मल रहेगा।
गर्मी में नियमित एक्सरसाइज अथवा योग करना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है। हालांकि गर्मी में एक्सरसाइज के लिए ठंडे वातावरण का चुनाव करना चाहिए।
मौसमी फलों का सेवन बीपी को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ऐसे में आपको तरबूज, खरबूजा, लीची, आम, अनानास और आडू जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। इन फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

नियमित जूस का सेवन न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। इसके साथ ही यह कई अन्य स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।