• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए इनका करें सेवन, सेहत को होंगे और भी कई फायदे

Health Tips: आंतों को स्वस्थ रखने में गाजर-चुकंदर की कांजी बेहद कारगर साबित हो सकती है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 17 Feb 2023 08:23:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Feb 2023 08:23:48 PM (IST)
Health Tips: आंतों को स्वस्थ रखने के लिए इनका करें सेवन, सेहत को होंगे और भी कई फायदे

Health Tips: गर्मियां शुरु होनेवाली हैं और इस मौसम में बाहर के पानी की वजह से आम तौर पर पेट की समस्याएं बढ़ जाती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इस मौसम में पेट में होने वाली जलन, गैस्ट्रिक अटैक, आंत में समस्या जैसी कई समस्याएं आम हैं। खास तौर पर जब हमारी आंतों में कोई परेशानी होती है तो बॉडी का पूरा पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है। जिसकी वजह से इम्यूनिटी पर भी प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति इंफेक्शन या किसी अन्य समस्या का शिकार हो सकता है। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। आज हम आपको आंतों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ घरेलु ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इनसे ना सिर्फ आंतों को फायदा पहुंचता है, बल्कि आपकी सेहत में भी कई तरह से सुधार होता है।

गाजर-चुकंदर की कांजी

आंतों को स्वस्थ रखने में गाजर-चुकंदर की कांजी बेहद कारगर साबित हो सकती है। इस ड्रिंक को चुकंदर और गाजर के रस में पानी, नमक, मसाले आदि डालकर तैयार किया जाता है। इस कांजी का सेवन दिन और रात के खाने से पहले करना चाहिए। इससे आंत साफ रहती हैं। आप इस कांजी को तीन से चार हफ्तों के लिए स्टोर कर के भी रख सकते हैं। इसके कई अन्य फायदे भी हैं।


क्या हैं फायदे?

इम्यूनिटी करता है बूस्ट

ये ड्रिंक विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है। विटामिन सी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है, जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी गुणों से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्ट होने से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहेंगे।

कंट्रोल होगा वजन

वजन को कंट्रोल करने में कांजी आपकी मदद कर सकता है। अगर आप कांजी को नियमित आहार में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। कांजी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में आपकी मदद करता है।

ठीक होगा पाचन

गाजर और चुकंदर का कांजी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही पाचन से जुड़ी तमाम समस्याओं के लिए भी काफी अच्छा होता है। ऐसे में अगर आपको अक्सर पाचन की परेशानी रहती है, तो नियमित रूप से गाजर और चुकंदर से तैयार कांजी को अपने डाइट में शामिल करें।

छाछ

छाछ यानी बटर मिल्क हमारी पेट की कई समस्याओं का समाधान करने में असरदार होता है। छाछ के सेवन से न सिर्फ आंतें साफ रहती हैं, बल्कि इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकाला जा सकता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में बेहद सहायक हो सकता है। छाछ के सेवन से पेट में गैस की समस्या, पेट फूलना आदि दिक्कतें दूर रहती हैं।

केफिर

केफिर दूध से बनाया जाने वाला फर्मेंटेड ड्रिंक है, जिसे गाय के दूध से बनाया जाता है। ये आंत के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जानी जाती है। साथ ही ये शरीर की पाचन प्रक्रियाओं में सहायता करती है। केफिर के सेवन से इसके अलावा भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

कोम्बुचा

कोम्बुचा भी एक फर्मंटेड ड्रिंक है, जिसे रेगुलर पीने से आंतों को काफी लाभ मिलता है। ये ड्रिंक आंतों की सफाई के साथ ही कई अन्य तरह के फायदे पहुंचाती है। कोम्बुचा बनाने के लिए खमीर, चीनी और चाय की जरूरत होती है। इनसे बने मिश्रण को एक हफ्ते या फिर उससे भी ज्यादा के लिए स्टोर कर रखा जा सकता है।

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी मुहैया कराना मात्र है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नईदुनिया डॉट कॉम की नहीं है। हमारा निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।