
हेल्थ डेस्क, इंदौर Heart Attack। इन दिनों साइलेंट अटैक के केस बढ़ रहे हैं। इसका एक कारण डिहाइड्रेशन भी हैं। डिहाइड्रेशन के कारण क्लॉटिंग फैक्टर एक्टिव हो जाते हैं। यह अक्सर मौसम बदलने के कारण होता है।
कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय की मांसपेशियों तक खून कम पहुंच पाता है। जब खून का थक्का बनता है, तो यह ब्लड फ्लो को रोक देता है। ब्लड फ्लो बाधित होने के कारण हृदय की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ सकती है।
डिहाइड्रेशन के कारण होने वाले साइलेंट अटैक से बचाव का तरीका यही है कि पानी से अच्छे से पीएं और लिक्विड अधिक से अधिक लें।
.jpg)
इस समस्या से बचने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें। साथ ही नियमित खेल भी खेल सकते हैं।
.jpg)
यदि आप ब्लड प्रेशर या डायबिटीज के पेशेंट हैं तो अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। अपनी डाइट में स्वस्थ आहार ही शामिल करें। स्वस्थ आहार हृदय की रक्षा करने, रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाने, टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
.jpg)
स्वस्थ आहार में आप सब्जियां-फल और फलियां शामिल करें। साथ ही कम वसा वाले या वसा रहित डेयरी खाद्य पदार्थ खाएं। इसके साथ ही नमक व उच्च सोडियम युक्त भोजन कम करना चाहिए। चीनी व मीठे पेय पदार्थ, शराब, पैक्ड खाद्य पदार्थ कम लें।

डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।