• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heat Stroke: आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है हीट-स्ट्रोक, बिल्कुल न करें ये काम

ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 24 May 2024 05:43:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 May 2024 05:43:31 PM (IST)
Heat Stroke: आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है हीट-स्ट्रोक, बिल्कुल न करें ये काम
लू से बचाव के उपाय।

HighLights

  1. गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पीएं व खाली पेट न रहें।
  2. शराब व कैफीन के सेवन से बचें।
  3. हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। Heat Stroke: इन दिनों शहर में तापमान बढ़ने लगा है। कुछ समय बाद लू भी चलेगी और उससे बचाव करना बहुत जरूरी रहेगा। सीएमएचओ डाॅ. बीएस सैत्या के मुताबिक, लू से बचाव के लिए बचाव एवं उपचार का पालन करें। लू के लक्षण दिखाई देते ही निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्मलाल एवं शुष्क त्वचा, मितली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना लू के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पीएं व खाली पेट न रहें। इसके अलावा शराब व कैफीन के सेवन से बचें। इन दिनों ठंडे पानी से नहाएं, धूप में निकलने पर सिर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें, दिन में दोपहर 12 से शाम चार के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पांव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें। बाहर निकलना आवश्यक हो, तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं।


घर का बना खाना ही खाएं

बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस आदि का सेवन लाभदायक होता है। इन दिनों हमें बाहर का तला हुआ खाने से भी बचना चाहिए। इसके बजाय घर के बने पौष्टिक आहार का सेवन करें।

डिस्क्लेमर

यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।