• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर से हड्डियों पर पड़ता है घातक असर, रहें सावधान

High Blood Pressure: नए शोध के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर और आस्टियोपोरोसिस लोगों को प्रभावित करने वाली आम बीमारियां हैं।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 09 Sep 2022 06:14:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Sep 2022 06:24:38 PM (IST)
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर से हड्डियों पर पड़ता है घातक असर, रहें सावधान

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्‍या अपने आप में बहुत बड़ा खतरा है। इसकी अधिकता या इसका बने रहना ही शरीर के लिए कभी भी मुश्किल खड़ी कर सकता है। हाई बीपी के चलते हार्ट अटैक, ब्रेन स्‍ट्रोक और लकवा जैसी घटनाएं घट सकती हैं। शायद आपको यह बात ना पता हो कि हाई ब्लड प्रेशर कई बीमारियों का जन्मदाता है। एक नए अध्ययन में पाया है कि हाई ब्लड प्रेशर से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। हाई ब्लड प्रेशर और आस्टियोपोरोसिस लोगों को प्रभावित करने वाली आम बीमारियां हैं। अस्थिमज्जा वह जगह है जहां नई हड्डी और नई प्रतिरक्षा दोनों कोशिकाओं का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि अस्थिमज्जा में अधिक प्रो-इंफ्लेमेटरी प्रतिरक्षा कोशिकाएं हड्डी को नुकसान पहुंचा सकती हैं और इसे कमजोर बना सकती हैं।

चूहों पर शोध करके पता लगाया

शोधकर्ताओं की टीम ने चूहों पर प्रयोगशाला अध्ययनों में पाया कि बिना हाई ब्लड प्रेशर वाले चूहों की तुलना में हाई ब्लड प्रेशर वाले चूहों की हड्डियां 24 प्रतिशत कमजोर मिलीं। उन्हें लंबी हड्डियों, जैसे कि फीमर और स्पाइनल के अंत में स्थित स्पंज जैसी ट्रैब्युलर हड्डी की मोटाई में 18 प्रतिशत की कमी का सामना करना पड़ा। हाई ब्लड प्रेशर आस्टियोपोरोसिस में कैसे योगदान देता है, हम आस्टियोपोरोसिस के जोखिम को कम करने में सक्षम हो सकते हैं और जीवन में बाद में नाजुक फ्रैक्चर और जीवन की निम्न गुणवत्ता से लोगों की बेहतर रक्षा कर सकते हैं।


इन उपायों से करें बीपी कंट्रोल

- ज्‍यादा सोडियम का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर हाई होता है। ऐसे में आपको सोडियम वाली चीजों का ज्यादा सेवन नहीं करना है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की ज्यादा दिक्कत है, वे अपनी डाइट में पोटेशियम की मात्रा बढ़ाएं। इससे आपका बीपी कंट्रोल में बना रहता है। यानी आपको ऐसी चीजों का सेवन करना है, जिसमें अधिक मात्रा में पोटेशियम हो।

- आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ज्यादातर बीमारियां व्यायाम नहीं करने के चलते ही होती हैं। ऐसे में बीपी भी बढ़ जाता है। ऐसे में नियमित कसरत कर बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

- स्मोकिंग हेल्थ के लिए ठीक नहीं है। यदि धूम्रपान समय पर नहीं छोड़ा गया तो इसके गंभीर परिणाम बीपी के मरीज को झेलना पड़ता है।