
हेल्थ डेस्क, इंदौर।बच्चों में इंटेस्टाइनल वॉर्म यानी पेट में कीड़ों की समस्या आमतौर पर काफी देखी जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से स्ट्रीट फूड्स व बासी खाना शामिल है। पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर दवा लेनी चाहिए। आप घरेलू नुस्खों से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों के लिए नारियल का तेल शामत लेकर आता है। तीन चम्मच नारियल के तेल से यह पेट के बाहर निकल आते हैं। आप घिसा हुआ नारियल भी ब्रेकफास्ट में खिला सकते हैं। यह आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होगा।
अनार के सेवन से पेट के कीड़ों में आराम मिलता है। यह बच्चों के पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। आप अनार के पेड़ की छाल को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पी लें। यह पेट के कीड़ों से आपके बच्चों को राहत देगा। आप अनार के जूस को भी पिला सकते हैं।

अनानास या पाइनएप्पल का इस्तेमाल बच्चे के पेट में मौजूद कीड़ों को मारने के लिए कर सकते हैं। आपको रोजाना खाली पेट बच्चों को इसका जूस पिलाना है। उसके बाद यह पेट के कीड़ों की समस्या को दूर कर देगा।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।