हेल्थ डेस्क (Reduce Cholesterol)। अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या लगातार बढ़ रही है। युवा भी बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार हो रहे हैं। नियमित एक्सरसाइज न कर पाने के कारण भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल एक तरीके का फैट है। इसके बढ़ने से स्ट्रोक, टाइप टू डायबिटीज, और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में लगातार बढ़ता बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। यह दिल को सर्वाधिक नुकसान पहुंचता है।
कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है। इसमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है। ये शरीर को अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा दिलाता है। दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल है, जो शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है। हमारे घर में भी ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से काम किया जा सकता है। इसके बारे में बताते हैं।
लहसुन हर घर में पाई जाने वाली सामान्य वस्तु है। आयुर्वेद में भी लहसुन का खास महत्व है। यह कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एलिसीन होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एलीन और एजोइन पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।
नईदुनिया की खबरें अपने व्हाट्सएप पर पाने के लिए क्लिक करें...
यह भी पढ़ें: बगैर दवा के कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल... रामबाण है 5 आयुर्वेदिक नुस्खे
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।