• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tips for Diabetes: भोजन में परहेज नहीं किया तो लेना पड़ेगा इंसुलिन, रोज जरूर करें व्यायाम

Health News : जबलपुर के एमडी मेडिसिन डा. विशाल कस्तवार बोले-इंसुलिन शरीर को कमजोर कर देती है ठीक नहीं है क्योंकि इंसुलिन मांसपेशियों के विकास में सहाय...और पढ़ें

By Ramkrishan paramhans pandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 07:15:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 01:09:57 PM (IST)
Tips for Diabetes: भोजन में परहेज नहीं किया तो लेना पड़ेगा इंसुलिन, रोज जरूर करें व्यायाम

HighLights

  1. शिक्षा शुरू से ही डायबिटिक व्यक्ति को देनी चाहिए।
  2. इंसुलिन मांसपेशियों के विकास में सहायक होती है।
  3. नवीनतम पैन और निडिल लगाने में बहुत आसान और लगभगदर्द-रहित है।

Health News : इंसुलिन लगाने की जरूरत रोगी की लापरवाहियों की वजह से पड़ती है। उसने भोजन में परहेज नहीं किया और नियमित व्यायाम नहीं किया इसलिए बीमारी बहुत बिगड़ गई है। टाइप-2 डायबिटीज़ में कुछ मुख्य ताकतवर दवाएं शरीर की प्राकृतिक इंसुलिन उत्पादन क्षमता में समय के साथ कमी हो जाने की वजह से अपना असर धीरे-धीरे खो देती हैं। डायबिटीज़ रोग की यह प्राकृतिक प्रवृत्ति है, रोगी की लापरवाही नहीं।

शिक्षा शुरू से ही डायबिटिक व्यक्ति को देनी चाहिए

डायबिटीज रोग में समय के साथ दवाओं के असर में कमी और भविष्य में इंसुलिन की जरूरत के संदर्भ में सही शिक्षा शुरू से ही डायबिटिक व्यक्ति को देनी चाहिए। यह विचार की इंसुलिन शरीर को कमजोर कर देती है ठीक नहीं है क्योंकि इंसुलिन मांसपेशियों के विकास में सहायता भी करती है। इसलिए इसे शुरू करने के कुछ हफ्तों में ही मेहनत करने की क्षमता बढ़ने लगती है, और व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ महसूस करने लगता है। जो लोग इंसुलिन का इस्तेमाल करने लगते हैं, उनमें अधिकतम यह महसूस करते हैं।


नवीनतम पैन और निडिल लगाने में बहुत आसान और लगभगदर्द-रहित है

इंसुलिन के नवीनतम पैन और निडिल लगाने में बहुत आसान और लगभगदर्द-रहित है। इंसुलिन लगाना किसी भी उम्र के व्यक्ति आसानी से सीख सकते है। इंसुलिन लगाने वाले कई लोगों का कहना है कि आधुनिक पेन अथवा सिरिंज से इंसुलिन लगाना बहुत आसान है, रोटी बनाने या साइकिल चलाने से भी ज्यादा आसान।

इंसुलिन से किडनी डैमेज हो जाएगी

यह मन का विचार केवल नासमझी की वजह से है। डायबिटीज की दवाओं या इंसुलिन से किडनी डैमेज नहीं होती, लम्बे समय तक हाई शुगर रहने से किडनी को नुकसान होता रहता है, और दवाएं एवं इंसुलिन शुगर कंट्रोल करके इस नुकसान को रोकते हैं। अपर्याप्त इलाज की वजह से जब शुगर बढ़ी रहती है तो इससे कुछ लोगों में किडनी डैमेज देखने में आता है।