
Oral Health : लोगों को ओरल हाइजीन और ओरल हेल्थ के महत्व को समझना चाहिए। इसके लिए दांतों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। दांत चमकीले और मसूड़े स्वस्थ हों तो चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। कुछ लोगों के दांत बहुत ही पीले नजर आते हैं। मसूड़ों में सूजन, दर्द रहता है तो यह अनहेल्दी ओरल हेल्थ के लक्षण हैं। कई बार सही तरीके से ब्रश न करने से सांसों से दुर्गंध आती है, जो भीड़ में शर्मिंदा कर सकती है। ऐसे में बेहद जरूरी है ओरल हाइजीन का ख्याल रखना।
आप चाहते हैं कि आपके दांत लम्बी उम्र तक मजबूत, चमकीले बने रहें तो कुछ हेल्दी ओरल हैबिट्स को अपने रूटीन में शामिल करें। ओरल हेल्थ से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करें। मसूडों से खून आना, ढीले दांत, सांसों से लगातार बदबू आना, मुंह मे गंध, मुंह में घाव, धब्बे या दाने नजर आएं तो डेंटिस्ट से जरूर परामर्श लें।
डेटिस्ट जांच करके तुरंत बता देगा कि आपको ओरल हेल्थ संबंधित ये लक्षण किन कारणों से नजर आ रहे हैं। हमें नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास जांच के लिए जाना चाहिए। दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए, जंक फूड नहीं खाना चाहिए, और हरी भरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए ताकि दांत और मसूड़े स्वस्थ और मुस्कान सुंदर बनी रहे।