Bilaspur News: वर्षाऋतु में मौसमी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। वर्षा के साथ ही पानी से लेकर खाद्य पदार्थों के सेवन में गंभीरता बरतने की आवश्यकता भी रहती है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सावधानी बरतने एडवाइजरी जारी की जाती है। बीमारी से दूर रहने के लिए स्वस्थ भोजन और पेय उतना ही जरूरी है।
मौसमी फल और सब्जी का सेवन कर रहे हैं तो यह अति उत्तम है। ऐसे में जामुन का अपना अलग ही महत्व है। जामुन का फल हो या फिर जूस दोनों ही फायदेमंद होता है। दिनभर के भागदौड़ के बाद जब आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको थका महसूस करते हैं उस दौर में अगर जामुन का सेवन करे तो मिनटों में यह मौसमी फल आपको न केवल तरोताजा कर देगा वरन मौसमी बीमारियों से भी आपको दूर रखेगा। संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा। जामुन शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
गाजर और चुकंदर भी कम नहीं
मौसमी फलों में गाजर और चुकंदर भी कम नहीं है। इसके जूस का सेवन हो या फिर फल के रूप में खाने या भोजन में सलाद के रूप में सेवन का उतना ही फायदा है। ये ऐसे फल हैं जिनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। मौसमी फलों में जामुन का कोई जवाब नहीं है। औषधि गुणों से भरपूर होने के साथ ही मधुमेह रोधी भी है।
ये हैं फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर है जामुन
जामुन औषधि गुणों से भरपूर होने के साथ ही इसमें पोषक तत्वों की प्रधानता रहती है। इसमें एंटीआक्सीडेंट, फास्फोरस, कैल्सियम व फ्लेवोनायड्स की प्रचुरता रहती है। कई तरह की बीमारियों के लिए जामुन औषधी का काम करता है। पेट दर्द, डायबिटीज, इंफेक्शन, चर्मरोग, अस्थमा जैसी बीमारी में इसका सेवन फायदेमंद साबित हुआ है। जामुन ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में भी मददगार होता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी यह फायदेमंद है।
कविता पुजारा-डायटीशियन