• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेली डाइट में शामिल करें ये ब्लैक फूड्स, मिलेंगे आश्चर्यजनक फायदे

ब्लैक फूड्स खाने की पौष्टिकता को बढ़ाने के साथ ही इसे अधिक स्वास्थ्य वर्धक भी बना देते हैं। इनमें सेहत के लिए जरूरी विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 28 Mar 2025 11:00:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Mar 2025 11:39:26 AM (IST)
डेली डाइट में शामिल करें ये ब्लैक फूड्स, मिलेंगे आश्चर्यजनक फायदे
ब्लैक फूड्स भी आपके खाने की पौष्टिकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

HighLights

  1. खाने को और स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए इसमें ब्लैक फूड्स शामिल करने चाहिए।
  2. ब्लैक फूड्स में अनेक तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल होते हैं।
  3. काला तिल, काला लहसुन और काला सोया सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। एक संतुलित आहार में विभिन्न पोषक तत्वों को शामिल किया जाता है जैसे कि प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल। ये सब फल, सब्जियां, अनाज आदि के सेवन से पूरा किया जाता है। मगर, क्या आप जानते हैं कि आपके खाने को और अधिक स्वास्थ्य वर्धक बनाने के लिए इसमें ब्लैक फूड्स को भी जोड़ा जाना चाहिए।

ब्लैक फूड्स भी आपके खाने की पौष्टिकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसमें अनेक तरह के विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल होते हैं, जो सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

ब्लैक फूड्स को अन्य आहार में संयुक्त करके आप अपने भोजन को संतुलित बना सकते हैं और सेहत को बनाए रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेहत से भरपूर ब्लैक फूड्स के बारे में…

naidunia_image

ब्लैक फूड्स के आश्चर्यजनक फायदे

काली चाय- काली चाय तुरंत मूड फ्रेश करने के साथ साथ एनर्जी भी देने वाली होती है। इसमें कॉफी की तुलना में कम कैफीन होता है। ये हमारे शरीर में चयापचय को बढ़ावा देने का काम करती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है।


काला तिल- विटामिन बी6, विटामिन ई, मैग्नीशियम, प्रोटीन, आयरन, हेल्दी फैट, और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर काले तिल पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सक्षम होते हैं और इसके साथ ही स्किन हेल्थ को बढ़ावा देने वाला भी होते हैं।

ब्लैक क्विनोआ- ब्लैक क्विनोआ तो पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है, जो हमारे मांसपेशियों की मरम्मत करता है और फिटनेस को बनाए रखता है।

काला लहसुन- एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर काला लहसुन बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। इसलिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।

काला सोयाबीन- प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और खनिज पदार्थों से भरपूर काला सोयाबीन कब्ज की समस्या दूर करने में सहायक होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइटोकैमिकल्स डायबिटीज और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में सक्षम होते हैं।

काले अंगूर- काले अंगूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने वाले होते हैं। इसे भी अपनी डाइट प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं।