• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health News : जामुन शुगर कंट्रोल करने के साथ त्वचा को भी दमकाए, खूबियां करेंगी हैरान

Health News : जामुन वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। इसके अलावा फाइबर से भरपूर फल होने की वजह से जामुन पाचन के लिए भी बहुत बेहतर होता है। ...और पढ़ें

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 02:53:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Jun 2024 02:53:54 PM (IST)
Health News : जामुन शुगर कंट्रोल करने के साथ त्वचा को भी दमकाए, खूबियां करेंगी हैरान

HighLights

  1. डायबिटीज में तो जामुन रामबाण का काम करता है, रोज खाएं।
  2. एंटीआक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा
  3. आज भी बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है।

Health News : मुन गहरे बैंगनी रंग का फल है। ये सिर्फ देखने में छोटा होता है, लेकिन जामुन खाने के फायदे बड़े-बड़े फलों से अधिक है। यह गर्मियों का एक ऐसा फल है, जिसमें कई रोगों से उपचार शामिल हैं और अनेकों लाभ भी हैं। जामुन का स्वाद कस्सापन लिए हुए मीठा होता है और साथ ही ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है।

डायबिटीज में तो जामुन रामबाण का काम करता

पेट दर्द, पेचिश, डायबिटीज, गठिया और डाइजेशन संबंधी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में बहुत काम आता है। डायबिटीज में तो जामुन रामबाण का काम करता है। जामुन ने बाजार में दस्तक दे दी है और इसको पसंद करने वाले खूब सेवन करते हुए स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।


एंटीआक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा

जामुन नुट्रिएंट्स से भरपूर फल है। यह एंटीआक्सिडेंट, फास्फोरस, कैल्शियम और फ्लेवोनोइड से भी भरा होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए बहुत से आवश्यक दूसरे नुट्रिएंट्स जैसे फाइबर, फोलिक एसिड, फैट, प्रोटीन, सोडियम, राइबोफ्लेविन, थायमिन, कैरोटीन आदि भी शामिल हैं। इसके औषधीय गुण प्राचीन काल में भी प्रचलित थे और तब आयुर्वेदिक उपचारों में इसका बहुत उपयोग किया जाता था।

बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है

आज भी बहुत से उपचारों में जामुन का उपयोग किया जाता है। इस फल की खास बात यह है कि पूरे सालभर में यह फल मुश्किल से एक महिने तक ही मिल पाता है। मौजूदा स्थिति में बाजार में इसका दाम 150 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है।

फाइबर से होता है भरपूर

वजन घटाने में सहायक जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड भी पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आपके गुर्दे से टाक्सिन्स को बाहर निकालता है और उल्टी को रोकने में मदद करता है। फाइबर पाचन में सुधार करता है और कान्स्टिपेशन को दूर करने में सहायक होता है।

शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद

डाइबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए मधुमेह जैसी बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। मधुमेह वाले लोगों को शुगर कम करने जामुन खाने की सलाह दी जाती है। इस फल में एंटी-डायबेटिक गुण है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और इंसुलिन सेन्सिटिविटी बढ़ाता है। इसके अलावा इसके बीज में जंबोलना इंग्रेडिएंट है जो एंटी -डियाबेटिक है।

होते हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

जामुन खाने के फायदे बहुत हैं। स्किन के लिए जामुन बहुत हेल्दी होता है। जामुन में कसैले गुण भी होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। यह आपकी त्वचा को पिंपल्स, झुर्रियों, मुहासों और दाग-धब्बों से बचाता है। इसके अलावा जामुन में विटामिन सी भी पाया जाता है, जिसमे एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को नरम बनाने और स्वास्थ में सुधार करने में सहायक होते हैं। अगर आपकी त्वचा आयली है, तो आपको जामुन का सेवन जरूर करना चाहिए। जामुन से स्किन फ्रेश रहेगी।

वजन घटाने में कारगर है जामुन

जामुन में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो आपके हीमोग्लोबिन काउंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। जामुन में मौजूद आयरन ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। डाइबिटीज़ रोकने में सहायक इस फल में एंटी-डायबेटिक गुण है।

जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा

आप अपनी ब्लड शुगर और ग्लाइकोसुरिया को कम करने के लिए जामुन की छाल, बीज और पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जामुन एंटीऑक्सिडेंट और पोटेशियम जैसे मिनरल्स से भरा होता है। ये न्यूट्रिएंट्स आपके दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है।

रुटीन में शामिल हो गई जामुन

हमेशा वर्षा का मौसम आने के साथ जामुन की आगवानी भी हो ही जाती है। हर दिन की भोजनचर्या में जामुन शामिल हो गई है। खाने में अच्छी लगने के साथ इसके कई लाभ होते हैं। युवाओं को भी यह ज्यादा पसंद आती है। अभी मूल्य अधिक है, लेकिन कुछ दिन में कम जरूर होगा।

भरपूर एंटीआक्सीडेंट होते हैं

जामुन में भरपूर एंटी आक्सीडेंट होते हैं जो कई प्रकार से फायदेमंद होते हैं। पेट के स्वास्थ्य के लिए जामुन रामबाण होती है। घर में सभी खाने के बाद जामुन का सेवन करते हैं। जामुन का स्वाद कस्सापन लिए हुए मीठा होता है और साथ ही ये कई औषधीय गुणों से भरपूर भी होता है।