• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • फीचर
  • सेहत

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें क्या होता है PET Scan, इस मेडिकल जांच के लिए ही केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी है राहत

टेस्ट के दौरान मरीज को काफी कम मात्रा में एक शॉर्ट-एक्टिंग रेडियोएक्टिव लिक्विड का इंजेक्शन दिया जाएगा, जिसे ‘ट्रेसर’ के रूप में जाना जाता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 27 May 2024 03:00:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 May 2024 03:35:32 PM (IST)
जानें क्या होता है PET Scan, इस मेडिकल जांच के लिए ही केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी है राहत
कैंसर के अलावा हृदय रोग, मस्तिष्क विकारों के बारे में भी इस टेस्ट के जरिए जानकारी मिलती है।

HighLights

  1. PET Scan (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैन) एक इमेजिंग टेस्ट है।
  2. यह टेस्ट कई तरह की बीमारियों का पता करने के लिए किया जाता है।
  3. इस टेस्ट के जरिए शरीर के किसी अंग में ट्यूमर का आसानी से पता लगाया जा सकता हैृ।

हेल्थ डेस्क, इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री और और शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल ने अब स्वास्थ्य जांच का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। आम आदमी पार्टी की ओर से भी जानकारी दी गई है कि अरविंद केजरीवाल को PET Scan सहित कई जरूरी स्वास्थ्य जांच करना है। इंदौर के प्रख्यात पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुशील सोहनी यहां PET Scan के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। जानें PET Scan किन स्थिति में किया जाता है और यह टेस्ट क्यों किया जाता है।

जानें क्या है PET Scan टेस्ट

डॉ. सुशील सोहनी के मुताबिक, PET Scan (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी स्कैन) एक इमेजिंग टेस्ट है, जो कई तरह की बीमारियों का पता करने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट के जरिए शरीर के किसी अंग में ट्यूमर का आसानी से पता लगाया जा सकता हैृ। इसके अलावा हृदय रोग, मस्तिष्क विकारों के बारे में भी इस टेस्ट के जरिए जानकारी मिलती है।


naidunia_image

कैसे काम करता है PET Scan

इस टेस्ट के दौरान मरीज को काफी कम मात्रा में एक शॉर्ट-एक्टिंग रेडियोएक्टिव लिक्विड का इंजेक्शन दिया जाएगा, जिसे ‘ट्रेसर’ के रूप में जाना जाता है। इसमें FDG (फ्लोरोडीऑक्सीग्लूकोज) होता है, जो एक सरल शुगर होती है। इस इंजेक्शन के बाद रेडियोलेबल ग्लूकोज शरीर को तेजी से ऊर्जा देता है, जिसे स्कैनर के जरिए देखा जाता है। शरीर के ऊतकों में शुगर किस दर से ग्रहण की जाती है और ऊतक कितने सक्रिय है। इस टेस्ट से आसानी से पता किया जा सकता है।

शरीर में कैंसर कोशिकाओं को विकसित होने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है और शुगर के बढ़े हुए अवशोषण के कारण स्कैनर पर चमकीले हॉट स्पॉट दिखाई देने लगते हैं। इस टेस्ट को कराने से पहले कुछ सामान्य बातों की सावधानी रखना चाहिए। जैसे-टेस्ट से पहले क्या खाना है या नहीं खाना है? इस बारे में डॉक्टर से जरूर पूछ लें। इस टेस्ट में अधिकतम 20 से 30 मिनट का समय लगता है।