
लाइफस्टाइल डेस्क, इंदौर। इन दिनों बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर चल रहा है और कई बच्चे पढ़ाई के दबाव में मानसिक तनाव से भी जूझते हैं। पढ़ाई के तनाव में कई बार बच्चों की तबीयत भी खराब हो जाती है। ऐसे में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उन्हें ड्राई फ्रूट्स जरूर देना चाहिए। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, परीक्षाओं के दौरान बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए रोज ये ड्राई फ्रूट्स जरूर देना चाहिए।
अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ओमेगा-्3 फैटी एसिड दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यदि इसका नियमित सेवन करते हैं तो शरीर का नर्व सिस्टम ठीक रहता है। इसे रोज खाने से कॉग्नीटिव हेल्थ बेहतर रहती है। बच्चों का मानसिक तनाव भी दूर होता है।

बादाम में विटामिन-E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके सेवन से दिमाग में स्फूर्ति बनी रहती है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-E ब्रेन सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं। इसके सेवन में दिमाग के सेल्स लंबे समय तक स्वस्थ बने रहते हैं। रोज सुबह खाली पेट रात में भिगोए हुए बादाम का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है।
खजूर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल होते हैं। इसके नियमित सेवन से खाने से ऊर्जा मिलती है, जो दिमाग सेहतमंद रहता है। खजूर खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं।
पिस्ता में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-B और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। विटामिन-B दिमाग की कोशिकाओं को हेल्दी रखती है। रोज पिस्ता खाना दिमाग के लिए लाभदायक साबित होता है।