Mental Health: वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या गंभीर हो गई है। मानसिक रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। एक आंकड़े के अनुसार हर तीन में से एक व्यक्ति मानसिक रोगी है। संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह की सेहत को लेकर सजग रहना आवश्यक है।
एक्सपर्ट डाक्टर पंकज किशोर मिश्रा का कहना है कि मानसिक रोग को मेंटल हेल्थ प्राब्लम या मानसिक स्वास्थ्य समस्या भी कहा जाता है। यह वो स्थितियां होती हैं, जो हमारी सोच, भावनाओं और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। कुछ केसेस में यह स्थितियां गंभीर भी हो सकती हैं। इन समस्याओं के कारण न केवल हमारे रोज के काम, बल्कि रिश्ते भी प्रभावित होते हैं।
दवाओं के साथ काउंसलिंग से पा सकते हैं राहत
मानसिक बीमारियों में अधिकतर लोग दवाइयों या काउंसलिंग आदि से राहत पा सकते हैं। सबसे पहले आपको इन मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है। मानसिक अवसाद होने पर लोग कई तरह की शारीरिक समस्याएं अनुभव करते हैं, जैसे बेचैनी, थकावट, मांसपेशियों में खिंचाव, नींद आने में समस्या आदि हैं। पीड़ित लोग रोजाना के कार्यों में भी परेशानी महसूस करते हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक रोगों का निश्शुल्क इलाज
डा पंकज किशोर का कहना है कि मानसिक रोगों का पूरी तरह से उपचार संभव है। सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में मानसिक रोगों का निश्शुल्क इलाज किया जाता है। वर्तमान समय में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि लोग मानसिक रोगों को नहीं पहचान पाते, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। अवसाद के कारण रोगी आत्महत्या भी कर लेते हैं।
यहां कुछ जरूरी बातें हैं जिनको आपको मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहिए:
- स्वस्थ आहार खाना और नियमित रूप से व्यायाम करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
- अपने खाने पर ध्यान दें, पर्याप्त पानी पिएं और आहार में पोषणपूर्ण तत्वों को शामिल करें। नियमित व्यायाम करना आपको तनाव से राहत दिलाता है और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारता है।
- पर्याप्त नींद लेना मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने का प्रयास करें।
- तनाव को नियंत्रित करना और संयम बनाए रखना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपको तनाव के प्रतिक्रियाओं को समझना और उन्हें संयमित करना सीखना चाहिए।
- ध्यान, मेडिटेशन, योग, शारीरिक व्यायाम, अपनी पसंदीदा गतिविधियों में समय बिताना आदि कुछ तनाव प्रबंधन के तकनीकें हैं जो आपको मदद कर सकती हैं।