हेल्थ डेस्क, इंदौर। Recover From Miscarriage: गर्भपात यानी मिसकैरेज के बाद एक महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मिसकैरेज के बाद हर महिला को स्वास्थ्य से जुड़ी नई-नई समस्याएं आती हैं। मिसकैरेज के पहले दो हफ्ते तक पेट में ऐंठन, शरीर में कमजोरी, दर्द और काफी ज्यादा ब्लीडिंग होती है। हालांकि, हर महिला को अलग-अलग तरह की परेशानियां होती हैं। शारीरिक रूप से इन चीजों से निपटने में थोड़ा समय लग सकता है। इस दौरान आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।
एक हेल्दी डाइट हर बीमारी में मैजिक की तरह काम करती है। ऐसे में जरूरी है कि मिसकैरेज के बाद आप सभी पोषक तत्वों का सेवन करें और अपनी डाइट पर ध्यान दें। आज हम आपको बताएंगे कि मिसकैरेज के बाद महिलाओं को किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
मिसकैरेज के बाद भरपूर प्रोटीन वाला आहार लेना चाहिए। यह आपकी मांसपेशियों के निर्माण में मदद करते हैं, जिससे गर्भपात के बाद आपके शरीर को तेजी से ठीक होने में मदद मिलती है।
मिसकैरेज के बाद आप इस बात का ध्यान रखें कि जितना हो सके, उतना तरल पदार्थों का सेवन करें। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होगी। आप अपनी डाइट में डिटॉक्स ड्रिंक, नारियल पानी और अनार के जूस को शामिल कर सकते हैं।
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को कैल्शियम की कमी होती है, ऐसे में जरूरी है कि मिसकैरेज के बाद आप अपनी डेली डाइट में कैल्शियम युक्त आहार जरूर शामिल करें। इसके लिए आप पत्तेदार सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर
यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।