
Monsoon Health Tips: बारिश गर्मी से राहत तो दिलाती है, लेकिन साथ में बीमारी भी लाती है। बारिश के समय संक्रमण के साथ बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में बैक्टीरियल इन्फेक्शन्स केस बढ़ जाते हैं, जो आपकी आंखों, कान, स्किन को प्रभावित कर सकते हैं। ज्यादातर यह देखने में आता है, इस सीजन में लोग कान के संक्रमण से परेशान रहते हैं।
आंबेडकर अस्पताल ईएनटी विभगाध्यक्ष डाक्टर हंसा बंजारा बताती हैं, बारिश के दिनों में कान में फंगल इंफेक्शन के मामले काफी आते हैं। दरअसल, कान में बार-बार पानी जाने व गीला रहने की वजह कान में फफूंद जैसे पढ़ जाते हैं। सुनाई देने की क्षमता प्रभावित होती है।
अधिक दिन तक फंगल इंफेक्शन की वजह से कान के पर्दे में छेद की आशंका बढ़ जाती है। फंगल इंफेक्शन के दौरान कान में खुंजली, पानी आना, दर्द समेत अन्य शिकायतें सामने आती है। कई लोग समस्या आने पर कान में तेल डालते हैं, जिससे कान में फंगल की शिकायत और बढ़ जाती है।
बारिश के दिनों में कान में फंगल इंफेक्शन के माह में 150 से अधिक मामले आंबेडकर अस्पताल के कान-नाक-गला रोग विभाग में पहुंचते हैं, जो अन्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। शुगर मरीजों में अनियंत्रित शुगर की वजह से समस्या अधिक देखी जाती है।
इसलिए लोग जागरूक रहें। कान-नाक-गला से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत पर चिकित्सकीय परामर्श लें। अस्पताल में दिखाएं और दवा लें। क्योंकि कई बार स्टेरायड वाली दवा भी कान की समस्या को बढ़ा देती है। कान दर्द की शिकायत पर तेल का उपयोग ना करें।